राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

दिल्ली में महिलाओं के लिए बनेंगे 'पिंक पार्क'

© AP Photo / Aijaz RahiIndian students in pink uniform
Indian students in pink uniform - Sputnik भारत, 1920, 11.05.2023
सब्सक्राइब करें
बताया जा रहा है कि नगर निगम ने कई पार्क्स में खुले जिम और अन्य सुविधाएं विकसित की हैं लेकिन महिलाएं इन पार्क्स में जाने या जिम करने में असहज महसूस करती हैं। ऐसे में पिंक पार्क का उपयोग महिलाएं निर्भीक होकर कर सकती हैं।
दिल्ली नगर निगम महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी में केवल महिलाओं के लिए पार्क विकसित करने की योजना बना रहा है, अधिकारियों ने बुधवार को कहा।

"पिंक मॉडल पार्क में बच्चों के खेलने के क्षेत्रों के साथ-साथ सेल्फी पॉइंट और भित्तिचित्र, सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, खुले जिम उपकरण और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय होंगे," अधिकारियों ने कहा।

पार्क 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी खुले रहेंगे। इस बीच बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि "पिछले महीने बैठक के दौरान डिप्टी मेयर ने सुझाव दिया था कि इस तरह के पार्क विकसित किए जाने चाहिए।" दरअसल दिल्ली में 17,000 से अधिक पार्क हैं, उनमें से लगभग 90% की देखभाल एमसीडी के बागवानी विभाग द्वारा की जाती हैं।
A stall owner wearing a traditional Maharashtra attire - Sputnik भारत, 1920, 14.04.2023
विश्व
विश्व बैंक अध्यक्ष ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत की प्रशंसा की
गौरतलब है कि पहला पायलट पिंक पार्क साल 2022 में रामलीला मैदान के पास माता सुंदरी रोड पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से खोला गया था। अब इस योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала