राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

म्यांमार और बांग्लादेश ने चक्रवात मोचा के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया स्थानांतरित

© Photo : IMDCyclone Mocha
Cyclone Mocha - Sputnik भारत, 1920, 14.05.2023
सब्सक्राइब करें
नई दिल्ली (Sputnik) - म्यांमार और बांग्लादेश के अधिकारियों ने चक्रवात मोचा के रूप में हजारों लोगों को निकाला है, जो कि इस क्षेत्र में आया 10 वर्षों में सबसे शक्तिशाली चक्रवात है।
म्यांमार और बांग्लादेश ने शक्तिशाली चक्रवात मोचा के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर किया स्थानांतरित।
बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात ने रविवार सुबह दस्तक दी। भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, चक्रवात मोचा लगभग 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने चरम पर था, और इसके लैंडफॉल पर लगभग 170-180 किलोमीटर प्रति घंटे तक धीमा होने की आशा है।
Storm - Sputnik भारत, 1920, 09.05.2023
राजनीति
मौसम विभाग ने 10 मई तक मोका चक्रवाती तूफान के तेज होने की दी चेतावनी
बांग्लादेश में पूर्वानुमान कर्ता चार मीटर ऊंचे तूफान की भविष्यवाणी कर रहे हैं जो निचले इलाकों और नदी के किनारे से लगे गांवों को जलमग्न कर सकता है। देश के अधिकारियों ने पहले ही तटीय शहर कॉक्स बाजार से 190,000 से अधिक लोगों और चटगांव शहर से लगभग 100,000 लोगों को सुरक्षित आश्रय स्थलों में बसाया है।

वहीं म्यांमार के अधिकारियों ने रखाइन राज्य के तट के साथ गांवों से हजारों लोगों को निकाला।

म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल ने कहा कि रखाइन राज्य जाने वाले उसकी सभी उड़ानें सोमवार तक निलंबित कर दी गईं हैं। बांग्लादेश के सबसे बड़े बंदरगाह, चटगांव, साथ ही नाव यातायात और मछली पकड़ने के संचालन को भी निलंबित कर दिया गया था।

म्यांमार रेड क्रॉस सोसाइटी ने कहा कि वे "एक बड़ी आपात कालीन प्रतिक्रिया के लिए तैयारी कर रही है"।

चक्रवात मोचा के म्यांमार के सितवे शहर से टकराने और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों पर पहुँचने का अनुमान है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала