राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

आज दुनिया जानना चाहती है कि भारत क्या सोच रहा है: मोदी

© Photo : Twitter/ @PMOIndiaNarendra Modi leaves Papua New Guinea, heads to Australia
Narendra Modi leaves Papua New Guinea, heads to Australia - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2023
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने तीन देशों के अपने छह दिवसीय यात्रा के समय भारत की भलाई के लिए हर एक क्षण का पूर्ण रूप से उपयोग किए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को भारत पहुंचे
राजधानी दिल्ली के पालम हवाईअड्डे में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया जानना चाहती है कि भारत क्या सोच रहा है

"जब मैं अपने देश की संस्कृति के बारे में बात करता हूं, तो मैं दुनिया की आंखों में आँख मिलाकर देखता हूं। यह विश्वास इसलिए आया है क्योंकि आपने देश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। जो लोग यहां आए हैं, वे भारत से प्यार करने वाले लोग हैं, न की पीएम मोदी से,“ उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी पर बात करते हुए कहा कि हम दुश्मनों की भी परवाह करते हैं
“यहां के लोगों ने मुझसे पूछा कि मैंने दुनिया को टीके क्यों दिए। मैं कहना चाहता हूं कि यह बुद्ध, गांधी की भूमि है। हम अपने दुश्मनों की भी परवाह करते हैं... आज दुनिया जानना चाहती है कि भारत क्या सोच रहा है," पीएम मोदी ने कहा। 
उन्होंने आगे कहा कि देश भर में आयोजित 150 से अधिक बैठकों में G20 प्रतिनिधियों के भारत के स्वागत ने दुनिया को बहुत प्रभावित किया है।
"जिन नेताओं और अन्य लोगों से मैं मिला, वे मंत्रमुग्ध हो गए और G20 की अध्यक्षता में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है," मोदी ने कहा। 
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बात की और दुनिया में भारत की बढ़ती महत्त्व और प्रतिष्ठा के लिए मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала