विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

भारत में जल्द ही उड़ान भरेंगे बैटरी से चलने वाले टू-सीटर विमान

© Twitter/@ePlaneCompanyThe ePlane Company e200
The ePlane Company e200 - Sputnik भारत, 1920, 01.06.2023
सब्सक्राइब करें
कंपनी का लक्ष्य भारत की पहली और दुनिया की सबसे कॉम्पैक्ट उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी विकसित करना है, जो शहर के भीतर परिवहन को 10 गुना तेज कर देगी।
भारतीय मीडिया के मुताबिक नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने भारत में पहली बार चेन्नई स्थित ई-प्लेन कंपनी को डिजाइन संगठन स्वीकृति (DOA) दे दी है।
यह कंपनी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग (eVTOL) विमान विकसित करती है। विमान प्रमाणन प्रक्रिया में डिजाइन संगठन की स्वीकृति एक बहुत बड़ा महत्वपूर्ण पहला कदम है।
© Twitter/@ePlaneCompanyePlane Company
ePlane Company - Sputnik भारत, 1920, 01.06.2023
ePlane Company
E-प्लेन E 200 मूल रूप से एक इलेक्ट्रिक टू-सीटर एयरक्राफ्ट है और अब स्वीकृति के बाद कंपनी अपने e200 eVTOL विमान का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर सकती है।
ई-प्लेन कंपनी के संस्थापक और CEO प्रो. सत्यनारायणन चक्रवर्ती ने कहा कि DOA प्रमाणीकरण के बाद कंपनी भारत और दुनिया भर में सुरक्षित यात्री उड़ानों को पक्का करने के करीब पहुंच चुकी है।
DGCA महानिदेशक विक्रम देव दत्त ने व्यक्तिगत रूप से डिजाइन संगठन अनुमोदन प्रस्तुत किया और कहा कि वह भारत में UAV और इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (EVTOL) की तीव्र वृद्धि और विशाल क्षमता को देखकर खुश हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала