विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस अनाज सौदे के विस्तार की कोई संभावना नहीं देखता: विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Ilya Naymushin / मीडियाबैंक पर जाएंWheat
Wheat - Sputnik भारत, 1920, 05.06.2023
सब्सक्राइब करें
मई में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने काला सागर अनाज सौदे को दो महीने और बढ़ाने की घोषणा की थी। कुछ समय बाद क्रेमलिन ने उनके बातों की पुष्टि की थी।
रूस अनाज सौदे के विस्तार की कोई संभावना नहीं देखता है, रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई वेर्शिनिन ने एक ब्रीफिंग में कहा।
हालांकि, रूसी उप विदेश मंत्री ने बताया, “हम 9 जून को जिनेवा में अंतर-विभागीय प्रारूप में परामर्श के अगले दौर पर सहमत हुए हैं।"
उप विदेश मंत्री वेर्शिनिन ने यह भी कहा कि अनाज सौदे के हिस्से के रूप में जहाजों का निरीक्षण फिर से शुरू कर दिया गया है।

"जहां तक ​​हमें मालूम है, इस्तांबुल में संयुक्त समन्वय केंद्र सभी समस्याओं को दूर करने पर काम करता है, वह पिछले साल स्वीकृत प्रक्रियात्मक नियमों के आधार पर यह करता है जिनके अनुसार सामने आने वाली समस्याओं का सर्वसम्मत समाधान होना चाहिए। अब इन निरीक्षणों को फिर से शुरू कर दिया गया है," वेर्शिनिन ने संवाददाताओं से कहा।

Russian rice - Sputnik भारत, 1920, 18.05.2023
यूक्रेन संकट
क्रेमलिन ने दो महीने के लिए अनाज सौदे के विस्तार की पुष्टि के साथ सापेक्षिक सफलता की घोषणा की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала