विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

36 घंटे बाद एयर इंडिया की उड़ान AI173D मगदान से सैन फ्रांसिस्को के लिए हुई रवाना

CC0 / / Air India Boeing 777-300ER
Air India Boeing 777-300ER  - Sputnik भारत, 1920, 08.06.2023
सब्सक्राइब करें
दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे मंगलवार को मगदान हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करना पड़ा था।
भारत की विमान सेवा एयर इंडिया ने आज सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि सुदूर पूर्व रूस में मगदान हवाई अड्डे से एयर इंडिया की दूसरे विमान ने दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के फंसे हुए यात्रियों और चालक दल के साथ अमेरिका के लिए उड़ान भरी।
"मगदान, रूस (GDX) से उड़ान AI173D अब सभी यात्रियों और चालक दल को लेकर सैन फ्रांसिस्को (SFO) के लिए हवा में उड़ चुकी है। उड़ान 08 जून 2023 (स्थानीय समय) पर 1027 बजे GDX से निकली और 08 जून 2023 (स्थानीय समय) पर 0015 बजे SFO पहुंचने की उम्मीद है," एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया।
एयर इंडिया ने आगे बयान जारी कर बताया कि सभी यात्रियों के पहुंचने पर, निकासी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए एयर इंडिया ने सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (SFO) पर अतिरिक्त ऑन-ग्राउंड मदद उपलब्ध कराई है। SFO की टीम यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें चिकित्सा देखभाल, जमीनी परिवहन शामिल हैं।
Air India planes are parked at Indira Gandhi International Airport in New Delhi, India, Monday, Aug. 30, 2021 - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2023
रूस की खबरें
रूसी शहर मगदान ने सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया उड़ान के यात्रियों का रखा ध्यान
इस विमान में 216 यात्रियों के साथ चालक दल के 16 सदस्यों को मगदान के अधिकारियों ने यात्रियों और चालक दल को रहना और खाना मुहैया कराया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала