राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

आप को टारगेट कर भाजपा ने लॉन्च किया 'सेल्फी विद पैलेस ऑफ करप्शन' कैंपेन

© Photo : Twitter screenshotSelfie with palace of corruption
Selfie with palace of corruption - Sputnik भारत, 1920, 12.06.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के 52 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत में अनियमितता का आरोप लगाती रही है और आवास को "राज महल" बता रही है।
अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) को निशाना बनाने के लिए भाजपा ने "सेल्फी विद पैलेस ऑफ करप्शन" अभियान शुरू किया है।
© Photo : Twitter screenshotSelfie with palace of corruption
Selfie with palace of corruption - Sputnik भारत, 1920, 12.06.2023
Selfie with palace of corruption
अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आवास के मॉडल के साथ ल्फी लेंगे, जिसका जीर्णोद्धार किया गया है। कनॉट प्लेस में शुरू हुए अभियान में दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये अभियान दिल्ली के लोगों के सामने केजरीवाल की वास्तविकता को “उजागर करेगा।

"केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई का 52 करोड़ रुपये अपने बंगले पर खर्च कर भ्रष्टाचार किया है। दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 'सेल्फी विद राजमहल' अभियान चलाया जाएगा," सचदेवा ने कहा।

Delhi state Chief minister and chief of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal speaks during celebrations at the party headquarters in New Delhi, Thursday, March 10, 2022 - Sputnik भारत, 1920, 14.04.2023
राजनीति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने शराब नीति घोटाले में किया तलब
महत्वपूर्ण है कि सेल्फी अभियान ऐसे समय में आया है जब केजरीवाल सहित आप नेता तबादलों और नियुक्तियों पर दिल्ली सरकार के नियंत्रण हटाने वाले अध्यादेश को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала