राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमले में शामिल 45 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

© AP Photo / Kirsty WigglesworthAn Indian Flag hangs near the London landmark Big Ben
An Indian Flag hangs near the London landmark Big Ben - Sputnik भारत, 1920, 15.06.2023
सब्सक्राइब करें
लंदन में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इसी साल 19 मार्च को भारतीय उच्चायोग की बालकनी पर चढ़कर भारतीय ध्वज को नीचे खींच लिया था जिसपर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए घटना की जाँच का दायित्व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा था।
खालिस्तानी समर्थकों द्वारा ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ करने के लगभग दो महीने बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक लुकआउट नोटिस जारी किया, जिसमें हमले में कथित रूप से शामिल 40 से अधिक व्यक्तियों की पहचान की गई।
दरअसल 19 मार्च को ये लोग लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले में सम्मिलित थे। उन्होंने वहां नुकसान पहुंचाया और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।
People show an Indian flag from the roof of the Indian High Commission as protestors of the Khalistan movement demonstrate on the streets in London, Wednesday, March 22, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 24.05.2023
विश्व
NIA की टीम भारतीय उच्चायोग के बाहर हुए हिंसक विरोध की जांच के लिए लंदन रवाना
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने अपने ट्विटर हैंडल पर 45 लोगों की पहचान करते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया है। महत्वपूर्ण है कि इससे पहले सोमवार को एनआईए ने देश विरोधी तत्वों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के प्रयास के दो घंटे से अधिक के सीसीटीवी फुटेज जारी किए थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала