- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

आधुनिक यात्री हाइड्रोफिल्स: रूस में उनका इतिहास और वर्तमान स्थिति

सब्सक्राइब करें
हाइड्रोफिल्स का उपयोग बड़ी नदियों, झीलों और समुद्र पर यात्रियों के परिवहन के साथ-साथ सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। समुद्री और नदी की हाइड्रोफॉइल्स दोनों अपनी बड़ी गति से प्रतिष्ठित हैं।
सोवियत संघ में पहली यात्री हाइड्रोफॉइल "रॉकेट-1" ने 25 अगस्त, 1957 को गोर्की-कज़ान के मार्ग पर अपना काम करना शुरू किया था। 1950 के दशक के बाद यात्री हाइड्रोफ़ॉइल्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हुआ था।
सोवियत संघ की हाइड्रोफिल्स के मुख्य डिजाइनर रोस्टिस्लाव अलेक्सेयेव थे। उनके द्वारा बनाई गई प्रौद्योगिकियों की मदद से सोवियत संघ हाइड्रोफिल्स के उत्पादन के संदर्भ में विश्व नेता बन गया और बहुत देशों में उनका निर्यात करना शुरू किया।
आजकल रूस में हाइड्रोफिल्स का प्रयोग और उत्पादन भी किया जाता है। रूस में स्थित अलेक्सेयेव सेंट्रल हाइड्रोफिल डिजाइन ब्यूरो में नई पीढ़ी की उच्च गति वाली यात्री हाइड्रोफिल्स बनाई गई हैं। वे नदियों, झीलों और समुद्रों पर यात्रियों का परिवहन करने में सक्षम हैं।
आधुनिक रूसी यात्री हाइड्रोफिल्स के बारे में ज्यादा जानने के लिए Sputnik द्वारा तैयार की गई इन्फोग्राफिक को देखें!
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала