- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

परमाणु खतरे को लेकर बाइडन की बातें निराधार हैं: रूसी विदेश मंत्री

© Sputnik / Sergey Guneev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian foreign minister Sergey Lavrov is holding a press conference to discuss the results of Russian diplomacy in 2022
Russian foreign minister Sergey Lavrov is holding a press conference to discuss the results of Russian diplomacy in 2022 - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) – रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने रूस द्वारा परमाणु हथियारों का प्रयोग करने के कथित खतरे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की बात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन बातों पर बड़ा ध्यान देना नहीं चाहिए जिनका "कोई आधार नहीं" है।
सोमवार को जो बाइडन ने दावा किया था कि "रूस द्वारा परमाणु हथियारों का प्रयोग करने का खतरा वास्तविक है।"
रूसी विदेश मंत्री ने एक रूसी पत्रकार के साथ साक्षात्कार में कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन हाल ही में जो कहते हैं, उस पर टिप्पणी करना मेरे लिए कठिन है। अन्य पर्यवेक्षकों के लिए भी [उस पर टिप्पणी करना कठिन है], वे सोचते हैं कि उस सब का अर्थ क्या है। अब मैं उन बातों पर बहुत ध्यान नहीं दूंगा, जिनका कोई आधार नहीं है।"
उन्होंने यह भी कहा कि रूस की ओर से कथित परमाणु खतरे पर ज़ेलेंस्की के बयान केवल "काल्पनिक बातें" हैं।
Foreign Minister Sergey Lavrov takes part in the first Plenary Session of G20 Foreign Ministers' meeting - Sputnik भारत, 1920, 19.06.2023
विश्व
रूस और पश्चिम के बीच टकराव ने अन्य देशों के साथ काम करने के नए अवसर दिए: लवरोव
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसियों को संबोधित करते हुए कहा था कि पश्चिम ने अपनी रूस विरोधी नीति को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाना और रूस को लगातार धमकी देना शुरू किया था। रूसी राष्ट्रपति ने पश्चिम को याद दिलाया था कि रूसी सैन्य उपकरण कई प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में विदेशी सैन्य उपकरणों से बेहतर है, और परमाणु हथियारों का उपयोग करते हुए रूस को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी थी कि परमाणु हथियारों का नुकसान उनको ही मिल सकता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала