यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

प्रिगोझिन द्वारा किए विद्रोह के प्रयास को हंगामा ही कहना संभव है: लवरोव

© Sputnik / Vladimir Astapkovich / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov - Sputnik भारत, 1920, 30.06.2023
सब्सक्राइब करें
शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सेर्गे लवरोव ने यूक्रेन और वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे पर प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान रूस के विदेश मंत्री लवरोव ने कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह प्रयास के परिणामों का प्रबंधन स्वयं करेगा, इस तरह की कठिनाइयों के नतीजे में रूस ज्यादा मज़बूत होते जा रहा है।
रूस को देश में विद्रोह के प्रयास और आंतरिक स्थिति पर संभावित प्रभाव को लेकर किसी को कुछ समझाने की जिम्मेदारी नहीं है, रूस के विदेश मंत्री लवरोव ने कहा।
इस के अलावा उन्होंने रेखांकित किया, कि प्रिगोझिन द्वारा किए विद्रोह के प्रयास को हंगामा ही कहना संभव है।
The Russian Ministry of Defense main building is pictured in central Moscow, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 29.06.2023
प्रिगोझिन को पता था कि वैगनर को MoD के साथ अनुबंध के बिना धन नहीं मिलेगा
24 जून की रात को, वैगनर ग्रुप ने रोस्तोव-ऑन-डॉन में दक्षिणी सैन्य जिले के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था। यह येवगेनी प्रिगोझिन के उन बयानों के बाद हुआ था कि रूसी सशस्त्र बलों ने कथित तौर पर वैगनर शिविरों पर मिसाइल हमले किए थे, हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय और संघीय सुरक्षा सेवा दोनों ने इसका खंडन किया था।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ समझौते के तहत बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के मध्यस्थ से प्रिगोझिन ने सशस्त्र विद्रोह को रोकने पर सहमति जताई। इसके परिणामस्वरूप, प्रिगोझिन बेलारूस जाने पर भी सहमत हो गए थे।
इस के साथ साथ वैगनर ग्रुप के सैनिकों को रूस के रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करना प्रस्तावित किया गया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала