राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में तीन जल उपचार संयंत्र बंद, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

© AFP 2023 ARUN SANKARPeople carry bulls to safety as they wade through the flooded waters of Yamuna River after heavy monsoon rains in New Delhi on July 12, 2023.
People carry bulls to safety as they wade through the flooded waters of Yamuna River after heavy monsoon rains in New Delhi on July 12, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 13.07.2023
सब्सक्राइब करें
भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लगभग एक-चौथाई जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है क्योंकि यमुना नदी अपने उच्चतम स्तर पर बह रही है जिसके कारण शहर के कई जल उपचार संयंत्र बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है क्योंकि वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में उपचार संयंत्र बंद कर दिए गए हैं।
"यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला के जल उपचार संयंत्रों को बंद किया जा रहा है। इसके कारण कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति की समस्या होगी। यमुना का पानी कम होते ही ये प्लांट काम करना शुरू कर देंगे,'' उन्होंने ट्वीट किया।
वस्तुतः गुरुवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गई, जिससे आस-पास की सड़कें और सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के करीब रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इस बीच आईटीओ, सराय काले खान, गढ़ी मांडू, मयूर विहार आदि स्थानों पर जहां सड़कें पानी से भर गई हैं, वहीं बाढ़ के कारण दिल्ली मेट्रो के परिचालन पर भी असर पड़ा है। डीएमआरसी द्वारा आज सेवाओं के लिए गति नियमन की घोषणा के साथ ही यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर यमुना पुलों को पार करने वाली सभी सेवाओं की गति धीमी करके 30 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी।
Delhi state Chief minister and chief of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal speaks during celebrations at the party headquarters in New Delhi, Thursday, March 10, 2022 - Sputnik भारत, 1920, 12.07.2023
राजनीति
केजरीवाल ने दिल्ली में बाढ़ के हालत पर अमित शाह को लिखी चिट्ठी
बता दें कि दिल्ली में पहली बार यमुना के जल स्तर ने 208 मीटर को छुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, जल स्तर और बढ़ने की आशंका है। उसने इसे "चरम स्थिति" करार दिया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала