डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान रूसी और चीनी जहाजों को लक्ष्यों को नष्ट करते हुए देखें

सब्सक्राइब करें
20 जुलाई से शुरू होकर संयुक्त रूसी-चीनी नौसैनिक अभ्यास 'North/Interaction - 2023' तीन दिनों तक चलेगा।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने जापान सागर में संयुक्त रूसी-चीनी नौसैनिक अभ्यास का फुटेज प्रकाशित किया है। वीडियो में नाविकों को तैरती हुई माइनों को नष्ट करते और नकली हमलों को नाकाम करते हुए दिखाया गया है।
सब से पहले जहाज़ों ने तेज़ी से गोला दागने वाली वायुयान-विध्वंसी बंदूक का उपयोग करके हवाई हमले को विफल कर दिया। उसके बाद नाविकों ने रूसी पनडुब्बी रोधी जहाज "Admiral Tributes" पर स्थापित भारी मशीन गन का उपयोग करके नकली तैरती हुई माइनों को नष्ट कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि रूसी और चीनी नाविकों ने अपने कौशल, विशेषकर विभिन्न संरचनाओं में दिक्चालन में सुधार किया है। अभ्यास का उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ाना है।
The crews of the missile boats of the Black Sea Fleet fired cruise anti-ship missiles at surface targets during the exercise - Sputnik भारत, 1920, 21.07.2023
डिफेंस
सैन्य अभ्यास के दौरान काला सागर बेड़े को सतही लक्ष्यों पर मिसाइल दागते हुए देखें
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала