- Sputnik भारत, 1920
नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन
नई दिल्ली में 9-10 सितंबर तक होने वाला G-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन भारत की G-20 अध्यक्षता को समाप्त करेगा। G-20 का मेजबान होने के नाते भारत को यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर पश्चिमी दबाव का सामना करना पड़ा, लेकिन यह रूस के खिलाफ पश्चिम के प्रतिबंध युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

G20 में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता मिलने की नई दिल्ली को काफ़ी उम्मीद: भारतीय विदेश मंत्रालय

© Social media Arindam Bagchi, Official Spokesperson, Ministry of External Affairs, India
Arindam Bagchi, Official Spokesperson, Ministry of External Affairs, India - Sputnik भारत, 1920, 27.07.2023
सब्सक्राइब करें
भारत G20 समूह में अफ्रीकी संघ के सम्मिलित होने का समर्थन करता है, उम्मीद करता है कि सितंबर में नई दिल्ली में संगठन के शिखर सम्मेलन में ऐसा होगा, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा।
गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रूसी मीडिया को बताया कि भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली आर्थिक समूह G20 में अफ्रीकी संघ के सदस्य बनने का समर्थन करता है।

"भारत अफ्रीकी संघ को G20 समूह का सदस्य बनने में सहायता करना चाहता है" लेकिन आगामी शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे पर "आम सहमति की प्रतीक्षा करने की जरूरत है", प्रवक्ता ने कहा।

उन्होंने याद दिलाया कि कुछ समय पहले भारत के प्रधान मंत्री ने G20 में अफ्रीकी संघ की पूर्ण सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा है।
भारत ने 1 दिसंबर, 2022 से औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता संभाल ली है। G20 का 18वां शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजिय होने वाला है।
हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मास्को को आशा है कि सितंबर में अफ्रीकी संघ को जG20 को पूर्ण सदस्यता मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस अफ्रीकी यूनियन को "एक अग्रणी क्षेत्रीय संगठन के रूप में देखता है जो महाद्वीप पर एक आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था बनाता है और वैश्विक आर्थिक संबंधों की प्रणाली में अफ्रीका के योग्य स्थान को सुनिश्चित करने के लिए स्थितियां बनाता है।"
BRICS - Sputnik भारत, 1920, 25.07.2023
विश्व
पश्चिम अब यह तय नहीं करेगा कि दुनिया कैसे चलेगी: रूसी राजदूत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала