विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

व्लादिमीर पुतिन द्वितीय रूस-अफ़्रीका शिखर सम्मेलन के मौके पर भाषण दे रहे हैं

सब्सक्राइब करें
आज रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो दिवसनीय रूस-अफ़्रीका शिखर सम्मेलन प्रायोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा 49 अफ्रीकी राष्ट्रप्रमुखों की मेजबानी की जाएगी। इसके दौरान खाद्य संप्रभुता, कारोबार और सम्पर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी।
रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के साथ ही, रूस और अफ्रीकी देशों के आर्थिक एवं मानवीय मंच की भी बैठक होने जा रही है।
प्रथम रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 23-24 अक्टूबर, 2019 को दक्षिण रूस के सोची नामक शहर में आयोजित किया गया था। इसमें अफ़्रीका के सभी 54 देशों ने भाग लिया था। आयोजन के समापन पर एक संयुक्त विज्ञप्ति बनाई गई थी जिसमें राष्ट्रप्रमुखों ने इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से रूस-अफ्रीका के जुड़ाव को औपचारिक रूप से 'सर्वोच्च निकाय' का नाम दिया और इसे हर तीन वर्षों में एक बार आयोजित करने पर सहमत हुए।
रूस और अफ़्रीकी देशों के बीच संबंध सोवियत काल से ही बेहद प्रगाढ़ हैं। रूस की बदौलत पश्चिम के कई उपनिवेशों ने आजादी हासिल की थी। ऐसा माना जाता है कि अफ्रीका, अपने विशाल प्राकृतिक संसाधनों, विशाल युवा शक्ति और सुरक्षा तथा राजनीतिक स्थिरता में सुधार के साथ, दुनिया के भविष्य का आर्थिक केंद्र है। जैसा कि राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, रूस और अफ़्रीकी के बीच रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала