राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

मुंबई-नागपुर हाईवे साइट पर क्रेन दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, मोदी ने जताया शोक

© Social Media: ScreenshotGirder machine falls on workers during construction of Samruddhi Expressway in Maharashtra's Thane district
Girder machine falls on workers during construction of  Samruddhi Expressway in Maharashtra's Thane district - Sputnik भारत, 1920, 01.08.2023
सब्सक्राइब करें
मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला समृद्धि एक्सप्रेस वे 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे है और यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे सहित 10 जिलों से होकर गुजरता है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में देर रात समृद्धि एक्सप्रेस वे (मुंबई नागपुर हाईवे) के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान एक गर्डर मशीन के गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत और तीन श्रमिक घायल हो गए जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर अपनी संवेदना जताई।

“महाराष्ट्र के शाहपुर में दुखद दुर्घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उन लोगों के साथ हैं जो घायल हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और प्रभावित लोगों को उचित सहायता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं,” मोदी ने कहा।

पीएम मोदी ने ट्वीट में मरने वालों को 2 लाख और घायलों को 50-50000 देने का ऐलान किया।

“प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी,” उन्होंने कहा।

Landslide in Maharashtra - Sputnik भारत, 1920, 20.07.2023
राजनीति
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
भारतीय मीडिया के मुताबिक घटनास्थल पर अभी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमें काम कर रही हैं, NDRF के मुताबिक अभी 5 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जाता है कि जिस मशीन से हादसा हुआ वह एक विशेष प्रयोजन के लिए काम में लिए जाने वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है जिसका उपयोग पुल निर्माण में किया जाता है।
NDRF के साथ साथ स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी भी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала