ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

आज है विश्व हाथी दिवस, देखें इन अद्भुत जानवरों का वीडियो

सब्सक्राइब करें
प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को दुनिया भर में 'वर्ल्ड एलिफेंट डे' यानी विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारे परिस्थितिकि तंत्र में हाथियों के महत्व पर बल देना है। आइए देखते हैं इन अद्भुत जानवरों का वीडियो।
हाथी धरती पर पाया जाने वाला सबसे विशाल जानवर है। हाथी हमेशा से राजसी ठाट-बाट का प्रतीक था। इसे जुलूसों से लेकर भिड़ंतों तक में सम्मिलित किया जाता था। इसके साथ-साथ, हाथी दुनिया के सबसे शांत और प्यारे जानवरों में से एक माना जाता है।
विश्व हाथी दिन को मनाने की शुरुआत 2012 में कनाडाई निदेशक पेट्रीसिया सिम्स और माइकल क्लार्क तथा थाईलैंड स्थित एक संगठन एलिफ़ेट रीइंट्रोडक्शन फ़ाउंडेशन ने की थी। इस दिन का उद्देश्य अफ़्रीकी और भारतीय (या एशियाई) हाथियों की रक्षा करने की आवश्यकता के बारे में जानकारी का प्रसार करना है। साथ ही उनके संरक्षण की ज़रूरत के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना भी है।
अंतरराष्ट्रीयप्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के अनुसार वर्तमान में दुनिया में हाथियों की अनुमानित संख्या लगभग 5 लाख के क़रीब हैं। भारत में लगभग 40 हजार हाथी रहते हैं।
हाथियों के बारे में अधिक जानने के लिए Sputnik के वीडियो को देखें!
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала