विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

जानें किन 23 देशों ने व्यक्त की है BRICS में जुड़ने की इच्छा

सब्सक्राइब करें
ब्रिक्स दुनिया के पांच सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। इसका उद्देश्य शांति, सुरक्षा, विकास और सहयोग को बढ़ावा देना है। वर्तमान में ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका सम्मिलित हैं।
मंगलवार को दक्षिणी अफ़्रीका के विदेश मंत्री नालेदी पंडोर ने कहा कि 23 देशों के नेताओं ने आधिकारिक स्तर पर ब्रिक्स ग्रुप में सम्मिलित होने की इच्छा जताई है।
2022 में ब्रिक्स ने घोषणा की कि वह संगठन को अधिक समावेशी बनाने के लिए नए देशों की सदस्यता पर विचार करेगा। उस समय कम से कम 19 राज्यों ने ग्रुप में सम्मिलित होने की इच्छा व्यक्त की जिनमें अर्जेंटीना, ईरान, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र थे।
राजनयिक ने कहा कि ब्रिक्स में सम्मिलित होने की प्रबल इच्छा से पता चलता है कि यह समूह एक उन्नत संगठन है जो वैश्विक दक्षिण के देशों के हितों की रक्षा करता है।
पंडोर ने कहा कि 2023 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के नेताओं ने समूह के विस्तार के सिद्धांतों और प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श करेंगे जिसके बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी होगी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала