विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

चंद्रयान-3: इसरो ने अंतरिक्ष यान द्वारा देखी गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें दिखायीं

© PhotoThe Moon, as viewed by #Chandrayaan3 spacecraft during Lunar Orbit Insertion (LOI) on August 5, 2023.
The Moon, as viewed by #Chandrayaan3 spacecraft during Lunar Orbit Insertion (LOI) on August 5, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 18.08.2023
सब्सक्राइब करें
चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की और भी निकट पहुंच गया है। इसरो ने शुक्रवार को ‘डिबूस्टिंग' की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली। अंतरिक्ष संगठन ने अंतरिक्ष यान के कैमरे से ली गई चंद्रमा के गड्ढों की फुटेज X (पूर्व ट्विटर) पर जारी की।
इससे पूर्व गुरुवार को चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल अलग हो गए थे। भारतीय स्‍पेस एजेंसी (इसरो) ने बताया कि विक्रम लैंडर ‘डिबूस्टिंग' ऑपरेशन के अंतर्गत आज दोपहर चंद्रमा के चारों ओर थोड़ी निचली कक्षा में प्रवेश करने के लिए अपनी गति से धीमा हो गया।
In this photo released by the Indian Space Research Organisation (ISRO), Indian spacecraft Chandrayaan-3, the word for “moon craft” in Sanskrit, stands in preparation for its launch in Sriharikota, India. - Sputnik भारत, 1920, 16.08.2023
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चंद्रयान-3 ने चंद्र कक्षा की अंतिम प्रक्रिया पूरी करके चंद्रमा के पहुंचा और करीब
‘डिबूस्टिंग' की प्रक्रिया अंतरिक्ष यान को ऐसी कक्षा में स्थापित करने के लिए गति धीमा करने की एक प्रक्रिया है जहां चंद्रमा का निकटतम बिंदु (पेरिल्यून) 30 किमी है और सबसे दूर बिंदु (अपोल्यून) 100 किमी है।
बताया गया है कि दूसरा ‘डिबूस्टिंग' ऑपरेशन रविवार यानी 20 अगस्त को होने जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 23 अगस्त को लैंडर-रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала