विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत ब्रिक्स के विस्तार के प्रति सकारात्मक सोच रखता है: भारतीय विदेश मंत्रालय

© AP Photo / Denis FarrellБаннеры, посвященные предстоящему саммиту БРИКС-2023 в Йоханнесбурге, Южная Африка
Баннеры, посвященные предстоящему саммиту БРИКС-2023 в Йоханнесбурге, Южная Африка - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय विदेश मंत्रालय की एक विशेष ब्रीफिंग में भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, कि भारत ब्रिक्स के विस्तार के प्रति सकारात्मक सोच रखता है, देश इस प्रक्रिया को लेकर खुले मन से विचार करेगा।
वर्तमान में ब्रिक्स (BRICS) में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सम्मिलित हैं। 19 देशों ने आर्थिक ब्लॉक में शामिल करने की इच्छा जताई है। इन देशों में अर्जेंटीना, ईरान, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया के साथ-साथ तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र हैं। दक्षिण अफ्रीका के शेरपा अनिल सुकलाल ने कहा था कि 13 देशों ने ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किए हैं, 6 देशों ने अनौपचारिक रूप से ब्लॉक में शामिल होने में रुचि दिखाई। 20वां देश वेनेज़ुएला हो सकता है।
मास्को में दक्षिण अफ्रीका के राजदूत मज़ुवुकिले मकेटुका ने Sputnik के साथ एक साक्षात्कार में बताया कि समूह के सभी देशों ने विस्तार का स्वागत किया, लेकिन नए सदस्यों को स्वीकार करने के मानदंडों को निर्धारित करना आवश्यक है, इस मुद्दे को सामूहिक रूप से तय किया जाना चाहिए।

क्वात्रा ने कहा, "बड़ी संख्या में देशों ने ब्रिक्स के विस्तार में रुचि व्यक्त की है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कई देश ब्रिक्स का हिस्सा बनने में महत्वपूर्ण रुचि दिखाते हैं (…) जहां तक ब्रिक्स के विस्तार का सवाल है, हमने शुरू से ही स्पष्ट रहे हैं कि जब ब्रिक्स विस्तार की बात आती है तो हमारा इरादा सकारात्मक और निष्पक्ष है।"

क्वात्रा ने कहा कि "सभी ब्रिक्स देशों को इस बात पर आम राय बनानी चाहिए कि वे ब्रिक्स का विस्तार कैसे करना चाहते हैं, इस विस्तार के लिए सिद्धांत क्या होने चाहिए।"
क्वात्रा ने कहा, "इस तरह के विस्तार के लिए मानदंड क्या होंगे, यह दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स के संस्थापकों के बीच चल रही मौजूदा चर्चा का विषय हैं और मैं चर्चा के परिणाम का अनुमान नहीं लगाना चाहता।"

15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22-24 अगस्त को जोहान्सबर्ग में होने जा रहा है। इसमें चीन, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नेता भाग लेंगे। रूस का प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव करेंगे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

South African President Cyril Ramaphosa attends the inauguration of Nigerian President Bola Tinubu at the Eagle Square in Abuja, Nigeria on May 29, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2023
विश्व
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दक्षिण अफ्रीका ने UNSC में 'वास्तविक सुधार' का किया आह्वान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала