यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा बलों ने मास्को क्षेत्र में और दो यूक्रेनी ड्रोन किए धराशायी

© Photo : Russian Defense MinistryRussian Air Defense Forces
Russian Air Defense Forces - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूसी वायु रक्षा बलों ने इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के माध्यम से एक यूक्रेनी ड्रोन को दबा दिया, यह ड्रोन मास्को क्षेत्र में धराशायी हो गया।
मंत्रालय के बयान में कहा गया, "21 अगस्त को मास्को समयानुसार लगभग 06:50 बजे कीव शासन ने एक विमान प्रकार के मानव रहित हवाई वाहन से आतंकी हमले का विफल प्रयास किया था। रूसी वायु रक्षा बलों ने इस वाहन को देखते ही इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के माध्यम से उसे दबा दिया।”
यह भी बताया गया कि नियंत्रण खोने के बाद ड्रोन पोक्रोवस्को की बस्ती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ।
थोड़े समय बाद यह खबर सामने आई कि मास्को क्षेत्र के इस्तरा जिले में एक और ड्रोन को मार गिराया गया। सुरक्षा सेवाएं कांच कर रही हैं।
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को प्रारंभ हुए लगभग तीन महीने हो चुके हैं। इस अंतराल यूक्रेनी सेना युद्धक्षेत्र में किसी भी दिशा में सफल न हो पाई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी स्वीकार किया है कि प्रतिउत्तरी आक्रमण की प्रगति "आकांक्षा से धीमी" है।
इस बीच, कीव शासन आतंक की ओर मुड़ गया। यूक्रेन शासन लगातार आतंकवादी आक्रमण करता है जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे पर लड़ाकू ड्रोन से आक्रमण कर रहा है, सीमावर्ती कस्बों पर गोले दागता है, जिससे आम नागरिक मारे जाते हैं।
कई सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार सैन्य औचित्य की अगर बात की जाए, यह सब आक्रमण बिल्कुल निरर्थक हैं, और यूक्रेन इस प्रकार के आक्रमणों का प्रयोग केवल मीडिया के विषयों में मोर्चे पर विफलताओं को छिपाने के प्रयास के अंतर्गत कर रहा है।
Remains of a Ukrainian Сluster Munition Near Krasny Liman - Sputnik भारत, 1920, 19.08.2023
यूक्रेन संकट
क्रास्नी लिमन की दिशा में यूक्रेन के 40 सैनिक मृत, 6 ड्रोन हमले असफल: रूसी सेना
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала