विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ब्रिक्स सच्ची संतुलित विश्व व्यवस्था का प्रतीक: राष्ट्रपति पुतिन

© Sputnik / Mikhail Klimentyev / मीडियाबैंक पर जाएंПрезидент России Владимир Путин принимает участие в режиме видеоконференции в совместном заседании лидеров БРИКС
Президент России Владимир Путин принимает участие в режиме видеоконференции в совместном заседании лидеров БРИКС  - Sputnik भारत, 1920, 24.08.2023
सब्सक्राइब करें
इससे पूर्व आज ब्रिक्स सम्मेलन में अंतिम दिन अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब को संगठन में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया जिसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने अगले वर्ष ब्रिक्स की सदस्यता ग्रहण करने वाले देशों को बधाई दी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स एक ऐसी संतुलित विश्व व्यवस्था है जो की देशों के हितों का ध्यान रखती है।

"ब्रिक्स विश्व व्यवस्था का प्रतीक है जो वास्तव में संतुलित होने के साथ-साथ कई देशों के हितों का ध्यान रखती है और यह संगठन लोगों की विविधता को भी संरक्षित करता है," राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा।

राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन के अंतिम दिन आगे कहा कि 'गोल्डन बिलियन' देश अपने आधार पर अंतरराष्ट्रीय कानून प्रणाली को बदलना चाहते हैं।
Putin, BRICS - Sputnik भारत, 1920, 24.08.2023
विश्व
ब्रिक्स की सदस्यता ग्रहण करने वाले देशों को बधाई: पुतिन

"ब्रिक्स के प्रतिद्वंद्वी हैं, 'गोल्डन बिलियन' के देश जो अपने स्वयं के स्वार्थी नियमों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कानून प्रणाली को बदलने का प्रयास कर रहे हैं," पुतिन ने आगे कहा।

रूस और अफ्रीकी संबंधों के भविष्य के बारे में बताते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अफ्रीकी महाद्वीप में आगे कई परियोजनाओं को लागू करेगा और महाद्वीप पर खाद्य संकट को रोकने में सहायता करेगा।

"रूस आमतौर पर अफ्रीकी महाद्वीप के साथ संबंधों को मजबूत करने में रुचि रखता है और रूस आगे विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं को लागू करेगा और रूस अफ्रीकी महाद्वीप पर खाद्य संकट को रोकने में सहायता करेगा और रूस पर अवैध प्रतिबंधों के के बावजूद 50 हजार टन अनाज भेजेगा और परिवहन खर्च को कवर करेगा," पुतिन ने अपने संबोधन में कहा।

अन्य देशों द्वारा उत्पन्न सभी बाधाओं के बावजूद, रूस एक सच्चे विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता की तरह अफ्रीकी देशों को अनाज के साथ सहायता प्रदान करता रहा है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала