विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

AUKUS नामक सैन्य गठबंधन का वास्तविक उद्देश्य क्या है?

सब्सक्राइब करें
AUKUS बनाने की घोषणा 15 सितंबर, 2021 को की गई थी। पिछले दो वर्षों में अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया प्रमुख परमाणु-संचालित पनडुब्बी सौदे के साथ आए और ड्रोन झुंड सहित नई सैन्य प्रौद्योगिकियों का अध्ययन करना शुरू कर दिया है।
2021 में अमेरिका और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया को फ्रांसीसी-निर्मित पनडुब्बियों को खरीदने के लिए एक बड़े सौदे को समाप्त करने के लिए राजी करके फ्रांस को नाराज कर दिया। टूटे हुए सौदे के बजाय कैनबरा को अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा बनाई गई परमाणु पनडुब्बियां खरीदने के लिए राजी किया गया। इस समझौते से ही AUKUS ब्लॉक का गठन शुरू हुआ।
फ्रांस ने इस घटनाक्रम को अपने उत्तरी अटलांटिक सहयोगियों के साथ विश्वासघात करार दिया।
हाल ही में मिडिया में यह जानकारी मिली कि AUKUS के त्रिपक्षीय गठबंधन का विस्तार करने का प्रारंभिक समझौता विकसित हो रहा है। गठबंधन के संभावित नए सदस्य जापान और दक्षिण कोरिया बन सकते हैं। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि गेन्नेडी गैटिलोव ने भी इस संभावना के बारे में बात की।
हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देश बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य विवाद के बारे में चिंता व्यक्त करते हैं। उसी समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैसे AUKUS और नाटो के बीच संभावित विलय का अनुमान लगाया।
"हम इस बात से इंकार नहीं करते हैं कि चालू स्थिति AUKUS ब्लॉक की संरचनाओं के साथ नाटो बलों के पूर्ण एकीकरण की ओर चल रही है," पुतिन ने कहा।
AUKUS क्या है और इसके उद्देश्य क्या हैं? इस जानकारी प्राप्त करने के लिए Sputnik का इन्फोग्राफिक देखिए।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала