विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ब्रिक्स में सम्मिलित हुए 6 और देश, जानें वैश्विक जीडीपी में अब समूह की हिस्सेदारी क्या होगी

सब्सक्राइब करें
15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया है। इसमें दुनिया के पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं ने संगठन के विस्तार के मानदंडों को निश्चित किया है। परिणामस्वरूप जनवरी 2024 से 6 और देश इस गुट में सम्मिलित हो जाएंगे।
गुरुवार (24 अगस्त) को ब्रिक्स देशों के नेताओं ने ब्रिक्स के विस्तार पर सहमत हुए। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। 2010 के बाद यह पहली बार है जब ब्रिक्स में किसी देश को सम्मिलित किया गया।
वर्तमान में ब्रिक्स समूह दुनिया की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी को एक साथ लाता है और पृथ्वी के एक चौथाई से अधिक भूमि क्षेत्र पर शासन करता है। साथ ही ब्रिक्स के सदस्य देशों की सेनाओं का आकार भी बेहद असरदार है।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के अनुसार इस साल वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 31.5% हिस्सेदारी के साथ ब्रिक्स पहले ही जी-7 से आगे निकल चुका है।
जनवरी से ब्रिक्स समूह का महत्व बढ़ ही जाएगा। जो देश ब्रिक्स का पूर्ण हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके पास बड़ी आर्थिक क्षमता है जो अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ब्रिक्स समूह की आर्थिक शक्ति को प्रबल करने में सहायता करेगी।
Sputnik के इंफोग्राफिक से जानें कि ब्रिक्स के विस्तार के बाद जी-7 देशों की तुलना में वैश्विक जीडीपी में समूह की हिस्सेदारी क्या होगी!
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала