राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत को लेकर 23 देशों में सकारात्मक राय: सर्वेक्षण

© SputnikWhat Do Indians Think of Russia and Vladimir Putin?
What Do Indians Think of Russia and Vladimir Putin? - Sputnik भारत, 1920, 30.08.2023
सब्सक्राइब करें
यह सर्वेक्षण तब आया है, जब भारत में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले वार्षिक G20 शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया भर के नेता भारत की राजधानी में दिल्ली में एकत्रित हो रहे हैं, यह सम्मेलन दक्षिण एशिया में पहली बार आयोजित किया जाएगा।
जनमत सर्वेक्षण और अन्य डेटा-संचालित करने वाले प्यू रिसर्च सेंटर के एक नए सर्वेक्षण में पाया गया है कि 23 देशों में भारत के बारे में विचार आम तौर पर सकारात्मक हैं।
सर्वे में पाया गया कि औसतन 46% वयस्क भारत के बारे में अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं, जबकि औसत 34% वयस्क प्रतिकूल विचार, सर्वेक्षण में शामिल 23 देशों में से कई ने भारत के प्रति अपेक्षाकृत अनुकूल दृष्टिकोण बताया।
भारत के बारे में सबसे अधिक सकारात्मक विचार इजराइल के रहे, जहां 71% ने कहा कि वे भारत के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं इसके साथ साथ केन्या, नाइजीरिया और यूनाइटेड किंगडम से भी भारत के लिए सकारात्मक विचार आए, जहां कम से कम 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत को लेकर उनका दृष्टिकोण अनुकूल है।
केन्या और नाइजीरिया में लगभग एक चौथाई लोग भारत के प्रति बहुत अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं।
2014 से लगातार सत्ता में बने हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय युवाओं की पहली पसंद बने हुए है, देश में लगभग 80 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सकारात्मक रवैया रखते हैं।
इसके अलावा प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण में लगभग 60 प्रतिशत भारतीय देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के प्रति सकारात्मक दृष्टि रखते हैं।
भारत के सबसे बड़े तेल निर्यातक रूस को भी भारत में अच्छी नजर से देखा जाता है। वास्तव में, सर्वेक्षण में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां बहुमत का देश के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण है जिसमें 23% भारतीय भी शामिल हैं जो रूस को बहुत अनुकूल दृष्टि से देखते हैं ।
भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां बहुमत का कहना है कि उन्हें विश्व मामलों के संबंध में सही काम करने के लिए पुतिन पर भरोसा है, भारत उन दो देशों में से एक है जहां हाल ही में पुतिन पर विश्वास बढ़ा है।
Indian Prime Minister Narendra Modi - Sputnik भारत, 1920, 26.08.2023
राजनीति
'शिव शक्ति' के नाम से जाना जाएगा चंद्रयान-3 का लैन्डिंग पॉइंट: भारतीय पीएम मोदी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала