https://hindi.sputniknews.in/20230913/libya-mein-aai-baadh-ke-karan-5000-se-adhik-maaare-gaye-10000-se-jyaada-laapata-4218323.html
लीबिया में आई बाढ़ के कारण 5000 से अधिक मारे गए और 10000 से ज्यादा लापता
लीबिया में आई बाढ़ के कारण 5000 से अधिक मारे गए और 10000 से ज्यादा लापता
उत्तरी अफ्रीका में स्थित लीबिया आजकल मौसमी आपदा से घिरा हुआ है, इस देश में आए एक विशाल भूमध्यसागरीय तूफान के कारण आई बाढ़ में 5000 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और लगभग 10,000 लोग लापता हो गए।
2023-09-13T13:52+0530
2023-09-13T13:52+0530
2023-09-13T13:52+0530
विश्व
तुर्की
संयुक्त राष्ट्र
प्राकृतिक विपदा
प्राकृतिक संसाधन
जलवायु परिवर्तन
तूफान
बाढ़
बचाव कार्य
दुर्घटना
/html/head/meta[@name='og:title']/@content
/html/head/meta[@name='og:description']/@content
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/09/0d/4223006_0:0:1280:720_1920x0_80_0_0_6502564732061a17f059bc54754bfcd7.jpg
उत्तरी अफ्रीका में स्थित लीबिया आजकल मौसमी आपदा से घिरा हुआ है, इस देश में आए एक विशाल भूमध्यसागरीय तूफान के कारण आई बाढ़ में 5000 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और लगभग 10,000 लोग लापता हो गए, स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट की।मूसलाधार बारिश के कारण आई भयानक बाढ़ से तटीय शहर डर्ना के पास दो बांध टूट गए जिससे शहर का अधिकांश भाग नष्ट हो गया। एक लीबियाई टेलीविजन स्टेशन ने पूर्वी लीबिया की देखरेख करने वाले सरकार के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारेक अल-खर्राज़ के हवाले से कहा कि अकेले डर्ना शहर में, कम से कम 5,200 लोग मारे गए और कम से कम 20,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ द रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ के एक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख टैमर रमज़ान ने कहा कि मरने वालों की संख्या "बहुत बड़ी" होगी। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को जमीन पर मदद के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा तुर्की और अन्य देशों ने भी लीबिया को मदद पहुंचाई है।
https://hindi.sputniknews.in/20230912/morrco-ke-bhukamp-mein-marne-walo-ka-aankada-badhkar-2900-ke-paas-pahuncha-4198264.html
तुर्की
लीबिया
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
2023
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/09/0d/4223006_161:0:1121:720_1920x0_80_0_0_33c805ab794284a3c510652240693499.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
flood in libya, 5000 people died due to flood in libya, 10,000 people missing due to flood in libya, huge mediterranean storm in libya, flood due to storm in libya, coastal city of darna devastated by flood, interior ministry spokesman tarek al-kharraz tamer ramadan, head of a delegation of red crescent societies, लीबिया में आई बाढ़,लीबिया में बाढ़ से 5000 लोग मरे, लीबिया में बाढ़ से 10,000 लोग लापता, लीबिया में विशाल भूमध्यसागरीय तूफान, लीबिया में तूफान की वजह से बाढ़, बाढ़ से तटीय शहर डर्ना तबाह, आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारेक अल-खर्राज़, रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ के एक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख टैमर रमज़ान
flood in libya, 5000 people died due to flood in libya, 10,000 people missing due to flood in libya, huge mediterranean storm in libya, flood due to storm in libya, coastal city of darna devastated by flood, interior ministry spokesman tarek al-kharraz tamer ramadan, head of a delegation of red crescent societies, लीबिया में आई बाढ़,लीबिया में बाढ़ से 5000 लोग मरे, लीबिया में बाढ़ से 10,000 लोग लापता, लीबिया में विशाल भूमध्यसागरीय तूफान, लीबिया में तूफान की वजह से बाढ़, बाढ़ से तटीय शहर डर्ना तबाह, आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारेक अल-खर्राज़, रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ के एक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख टैमर रमज़ान
लीबिया में आई बाढ़ के कारण 5000 से अधिक मारे गए और 10000 से ज्यादा लापता
सब्सक्राइब करें
लीबिया के डर्ना के अलावा बेंगाजी समेत दूसरे पूर्वी शहर भी तूफान की चपेट में आए हैं और तूफान की वजह से आई बाढ़ के बाद हजारों लोग ऐसे भी हैं जिनका अभी पता नहीं लगाया जा सका है, मीडिया की माने तो मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
उत्तरी अफ्रीका में स्थित लीबिया आजकल मौसमी आपदा से घिरा हुआ है, इस देश में आए एक विशाल भूमध्यसागरीय तूफान के कारण आई बाढ़ में 5000 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और लगभग 10,000 लोग लापता हो गए, स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट की।
मूसलाधार बारिश के कारण आई भयानक बाढ़ से
तटीय शहर डर्ना के पास दो बांध टूट गए जिससे शहर का अधिकांश भाग नष्ट हो गया।
एक लीबियाई टेलीविजन स्टेशन ने पूर्वी लीबिया की देखरेख करने वाले सरकार के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारेक अल-खर्राज़ के हवाले से कहा कि अकेले डर्ना शहर में, कम से कम 5,200 लोग मारे गए और कम से कम 20,000 लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
"शव हर जगह पड़े हैं, समुद्र में, घाटियों में, इमारतों के नीचे। और जब मैं कहता हूं कि शहर का 25% हिस्सा गायब हो गया है तो मैं अतिशयोक्ति नहीं कर रहा हूं," पूर्व को नियंत्रित करने वाले प्रशासन में नागरिक उड्डयन मंत्री हिचेम अबू चकिउआट ने डर्ना शहर के दौरे के बाद कहा।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ
द रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ के एक प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख
टैमर रमज़ान ने कहा कि मरने वालों की संख्या "बहुत बड़ी" होगी।
"हम सूचना के अपने स्वतंत्र स्रोतों से पुष्टि कर सकते हैं कि लापता लोगों की संख्या अब तक 10,000 तक पहुंच रही है," उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा।
मानवीय मामलों के समन्वय के लिए
संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को जमीन पर मदद के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा
तुर्की और अन्य देशों ने भी लीबिया को मदद पहुंचाई है।