विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

आतंकवाद विरोधी गतिविधियों को निलंबित किया गया: अज़रबैजानी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Iliya Pitalev / मीडियाबैंक पर जाएंArmenian soldiers walk along a road near the town of Karvachar, the self-proclaimed Nagorno-Karabakh Republic
Armenian soldiers walk along a road near the town of Karvachar, the self-proclaimed Nagorno-Karabakh Republic - Sputnik भारत, 1920, 20.09.2023
सब्सक्राइब करें
अज़रबैजानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आतंकवाद विरोधी अभियान के निलंबन पर समझौते से पहले, अज़रबैजानी सेना ने आर्मेनिया के 90 से अधिक युद्धक ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया।
अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि निम्नलिखित शर्तों पर नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान को निलंबित करने का समझौता हुआ:
आर्मेनिया के सशस्त्र बलों और काराबाख क्षेत्र में स्थित अवैध सशस्त्र समूह अपने हथियार छोड़ते हैं;
वे युद्धकठिकानों और सैन्य चौकियों को छोड़ देते हैं और पूरी तरह से निरस्त्र हो जाते हैं, अजरबैजान के क्षेत्र से बाहर जाते हैं;
अवैध समूहों को भंग किया जाना है;
सभी हथियार और भारी उपकरण अज़रबैजान को दिए जाते हैं;
इन प्रक्रियाओं का कार्यान्वयन रूसी शांति सैनिकों के समन्वय में सुनिश्चित किया जाएगा।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, कराबाख में नियुक्त रूसी शांति सेना के सदस्य कठिन परिस्थितियों में भी अपना कार्य करना जारी रख रहे हैं। शांति सेना की कमान अजरबैजान और अर्मेनियाई पक्षों, नागोर्नो-काराबाख के प्रतिनिधियों के संपर्क में है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने ज़ोर देकर कहा कि रक्तपात की रोकथाम और नागरिकों के संबंध में मानवीय कानून के अनुपालन पर चर्चा की जा रही है।
Azerbaijanian border gather at a tent as they control their side of the new border between the region of Nagorno-Karabakh and Azerbaijan, near the village of Berdashen, Tuesday, Nov. 24, 2020 - Sputnik भारत, 1920, 19.09.2023
विश्व
अज़रबैजान ने नागोर्नो-काराबाख़ में 'आतंकवाद विरोधी गतिविधियाँ' शुरू कीं: देश का रक्षा मंत्रलय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала