यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।
Russian regions. Crimea - Sputnik भारत

यूक्रेन ने क्रीमिया में रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल प्रहार किया

सब्सक्राइब करें
यूक्रेन ने दक्षिण-पश्चिमी रूस के सेवस्तोपोल शहर पर मिसाइल प्रहार किया। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर दो यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया था।
सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज़्वोज़ेव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने सेवस्तोपोल में रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल प्रहार किया।

उन्होंने लिखा, "शत्रुओं ने बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल से प्रहार किया। एक बम लुनाचार्स्की थिएटर के पास गिरा। आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनस्थल पर अपना कार्य कर रही हैं <...> पीड़ितों के बारे में जानकारी स्पष्ट की जा रही है।"

रज़वोज़ेव ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा, “शुरुआती जानकारी के अनुसार बेड़े मुख्यालय के आसपास नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मिसाइल हमले के समय जो लोग सड़क पर थे, वे भी घायल नहीं हुए हैं।"

इस बीच, क्रीमिया गणराज्य के प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने टेलीग्राम पर लिखा, “रूसी वायु रक्षा बलों ने क्रीमिया के ऊपर क्रूज मिसाइलों को मार गिराया।"

वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने खुलासा किया कि वायु रक्षा प्रणालितों ने क्रीमिया के ऊपर पांच मिसाइलों को मार गिराया, काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर हमले में एक रूसी सैनिक लापता हो गया।
© SputnikSevastopol, Crimea
Sevastopol, Crimea - Sputnik भारत, 1920, 22.09.2023
Sevastopol, Crimea
क्रीमिया के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि प्रायद्वीप के इंटरनेट प्रदाताओं पर अभूतपूर्व साइबर हमला भी किया गया है। साइबर अटैक और डेटा चोरी रोकने के लिए आवश्यक उपाय कराए जा रहे हैं।
बता दें कि इससे पूर्व रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि मास्को समयानुसार लगभग 10:30 बजे रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रीमिया के पश्चिमी तट पर एक यूक्रेनी निर्देशित मिसाइल और दो विमान-प्रकार के मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को नष्ट कर दिया था। साथ ही, 22 सितंबर की रात को और दो ड्रोन भी मार गिराए गए थे।
सामग्री की तालिका
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала