खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

एशियाई खेल 2023: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एथलीटों की प्रशंसा, भारत ने जीता 100वां पदक

© PhotoModi Praises Athletes as India Breaches 100-Medal Mark
Modi Praises Athletes as India Breaches 100-Medal Mark - Sputnik भारत, 1920, 07.10.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय दल ने 2018 में इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रस्तुत किया। उस समय भारत ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक सहित कुल 70 पदक जीते थे।
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने चीन के हांगझू में चल रहे 19वें एशियाई खेल 2023 में भारत के 100 पदक जीतने के बाद भारतीय एथलीटों की सराहना की।
महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक प्रतियोगिता में चीनी ताइपे को हराकर भारत के लिए 100वां पदक पक्का किया। भारतीय टीम ने 26 अंक प्राप्त किए, जबकि चीनी ताइपे सिर्फ एक अंक पीछे रह गया।
एथलीटों के प्रदर्शन को "एक महत्वपूर्ण उपलब्धि" बताते हुए मोदी ने एक्स/ट्विटर में कहा, "भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है”।

उन्होंने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा, “हर विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है”।

प्रधानमंत्री ने 10 अक्टूबर को भारतीय दल की मेजबानी करने और उनके साथ बातचीत करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
मोदी ने चीनी ताइपे पर विजय पर भारतीय महिला कबड्डी टीम को भी बधाई दी।
महिला कबड्डी खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन को "ऐतिहासिक" बताया।

मोदी ने यह भी लिखा, “हमारी महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है! यह जीत हमारी महिला एथलीटों की अदम्य साहसिक भावना का प्रमाण है। भारत को इस सफलता पर गर्व है। टीम को बधाई। मेरी शुभकामनाएँ"।

वर्तमान में भारत 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। चीन 188 स्वर्ण, 106 रजत और 64 कांस्य सहित कुल 358 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। जापान 48 स्वर्ण, 57 रजत और 65 कांस्य सहित कुल 170 पदकों के साथ दूसरे नंबर आता है। कोरिया गणराज्य 37 स्वर्ण, 51 रजत और 87 कांस्य सहित 175 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
Women's archery team  - Sputnik भारत, 1920, 04.10.2023
खेल
भारत ने एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने का बनाया नया रिकॉर्ड
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала