भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

इस साल मोदी-पुतिन शिखर वार्ता की अपेक्षा - राजदूत

© Grigory SysoyevRussian President Vladimir Putin, right, and Indian Prime Minister Narendra Modi pose for a photo prior to their talks on a sideline of the Shanghai Cooperation Organization summit in Bishkek, Kyrgyzstan, June 13, 2019
Russian President Vladimir Putin, right, and Indian Prime Minister Narendra Modi pose for a photo prior to their talks on a sideline of the Shanghai Cooperation Organization summit in Bishkek, Kyrgyzstan, June 13, 2019 - Sputnik भारत, 1920, 12.10.2023
सब्सक्राइब करें
अपडेट किया जा रहा है
मास्को में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने Sputnik को बताया कि इस साल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन आयोजित करने की संभावना पर उच्च स्तर पर चर्चा की जा रही है।
मास्को में भारतीय राजदूत पवन कपूर ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को संवाददाताओं के साथ बात करते पुतिन-मोदी की बैठक की संभावना जताई।
राजदूत ने कहा, "इस पर चर्चा की जा रही है। उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है।"
पिछले साल के अंत में ब्लूमबर्ग ने बताया था कि पीएम मोदी ने कथित स्तर पर पुतिन से मिलने से इनकार कर दिया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस पर कहा, “वर्ष (2022) के अंत तक किसी भी बैठक की योजना नहीं थी, और रूसी राष्ट्रपति ने किसी भी प्रस्ताव से इनकार नहीं किया था, क्योंकि कोई नियोजित संपर्क नहीं थे”। उन्होंने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा, अगले वर्ष 2024 में कार्यक्रम पर विचार किया जाएगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने ब्लूमबर्ग के प्रकाशन पर टिप्पणी करते हुए इस बयान को गलत बताया कि 2022 में मोदी की रूस यात्रा रद्द कर दी गई थी। मंत्रालय ने समझाया कि ऐसी यात्रा के लिए कोई योजना नहीं थी।
कपूर ने बाद में Sputnik के साथ बात करते हुए पुतिन और मोदी के बीच 2023 में भेंट वार्ता की संभावना जताई। राजदूत के अनुसार दोनों नेता लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रुडेंको ने Sputnik को बताया कि रूस और भारत के नेताओं को दोनों देशों के मध्य संबंधों की क्षमता विश्व के समक्ष कृत्रिम रूप से प्रदर्शित करने की आवश्यकता नहीं है।
Handshake - Sputnik भारत, 1920, 08.10.2023
भारत-रूस संबंध
रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा करने जा रहा है
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала