ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

कछुओं के जीवन की रक्षा हेतु रुक जाएगा ओडिशा में मिसाइल परीक्षण

© AP Photo / Biswaranjan RoutA pair of Olive Ridley Turtles mate at the Bay of Bengal Sea near the Rushikulya River mouth beach in Ganjam district, Orissa, India, Sunday, Jan.3, 2016.
A pair of Olive Ridley Turtles mate at the Bay of Bengal Sea near the Rushikulya River mouth beach in Ganjam district, Orissa, India, Sunday, Jan.3, 2016. - Sputnik भारत, 1920, 09.12.2023
सब्सक्राइब करें
सैन्य अनुसंधान एवं विकास के लिए काम करने वाली भारतीय एजेंसी DRDO जनवरी से मार्च तक ओडिशा के तट पर व्हीलर द्वीप पर मिसाइल परीक्षण नहीं करेगी, भारतीय मीडिया ने बताया।
मीडिया के अनुसार, यह निर्णय छोटे कछुओं के जीवन संरक्षण के लिए लिया गया है, जनवरी से मार्च तक के समय को ओलिव रिडले कछुओं का घोंसले बनाने का मौसम कहा जाता है।

अधिकारियों का कहना है कि मिसाइल परीक्षण और मानव गतिविधियाँ समुद्री कछुओं के प्रजनन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। इसके साथ प्रायः यह देखा गया है कि विशिष्ठ समुद्री व्यंजन खाने के लिए लोग छोटे कछुओं का आखेट करते हैं, ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता वाली समिति ने इस बात की जानकारी दी है।

भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुसांता नंदा ने कहा कि “कछुओं का घोंसला बनाने का स्थान व्हीलर द्वीप के बहुत ही निकट है। हम सभी को ज्ञात है कि मिसाइल परीक्षण में तीव्र रोशनी की चमक और गड़गड़ाहट की आवाज होती हैं, इससे कछुए विचलित हो जाते हैं।"
ओडिशा सरकार ने पहले ही 1 नवंबर से 31 मई तक तट के उस हिस्से में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ओलिव कछुए, यानी ओलिव रिडले बहुत छोटी समुद्री कछुओं की एक प्रजाति है। वे विलुप्त होने की कगार पर हैं।
Mars - Sputnik भारत, 1920, 09.12.2023
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
सूर्य के प्रकाशमंडल और क्रोमोस्फीयर के अध्ययन हेतु आदित्य-एल1 मिशन द्वारा प्राप्त हुईं नई तस्वीरें
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала