राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

राजस्थान के चुने गए नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कौन हैं?

© Photo : Social MediaBhajanlal Sharma
Bhajanlal Sharma - Sputnik भारत, 1920, 12.12.2023
सब्सक्राइब करें
तीन राज्यों में बाजी मारने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए मुख्यमंत्रियों के नाम को लेकर चल रही रस्सा कस्सी आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ खत्म हो गई।
भाजपा ने मंगलवार को घोषणा की कि भजन लाल शर्मा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने सांगानेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।
इससे पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का ऐलान पहले ही कर चुकी है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिसके बाद उनके नाम की घोषणा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।इसके अलावा, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भजन लाल शर्मा के दो उपमुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया है। वहीं विधान सभा के स्पीकर विधायक वासुदेव देवनानी होंगे।
"मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि राजस्थान के सभी विधायक निश्चित रूप से उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे जो लोगों को भाजपा से हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी, हम सभी क्षेत्रों में राजस्थान का समग्र विकास सुनिश्चित करेंगे," राजस्थान के सीएम के रूप में चुने जाने के बाद भजन लाल ने कहा।
इससे पहले राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की रेस में गजेंद्र सिंह शेखावत, महंत बालकनाथ, दीया कुमारी, अनीता भदेल, मंजू बाघमार और अर्जुन राम मेघवाल का नाम सबसे आगे चल रहा था।

भजन लाल शर्मा कौन हैं?

भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। शर्मा राजस्थान में भाजपा के चार बार भाजपा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।
उन्होंने सांगानेर विधानसभा सीट पर अपने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज के खिलाफ 145,162 वोट हासिल कर प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की।
वह पहली बार विधायक बने हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं।
Dr Mohan Yadav - Sputnik भारत, 1920, 11.12.2023
राजनीति
कौन हैं मोहन यादव, जिन्हें मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала