राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारतीय सेना ने सिक्किम में हिमपात के कारण फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को बचाया

© Photo : twitterSnowfall in Sikkim
Snowfall in Sikkim - Sputnik भारत, 1920, 14.12.2023
सब्सक्राइब करें
हिमपात के कारण पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को भारतीय सेना की डिवीजन त्रिशक्ति कोर के जवानों ने बचाया, अधिकारियों ने कहा।
अधिकारियों के अनुसार पर्यटक, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे।

"भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा और सभी फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया और आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया," अधिकारियों ने कहा।

उन्होंने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरकें भी खाली कर दीं।
गौरतलब है कि इस वर्ष मार्च में भी भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर 900 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। ये पर्यटक नाथुला और त्सोमगो झीलों से गंगटोक जाते समय भारी हिमपात के बीच फंस गए थे।
A general view shows the damaged Teesta V power plant along the Teesta River some 6 Km from Singtam in India's Sikkim state on October 5, 2023 - Sputnik भारत, 1920, 09.10.2023
डिफेंस
भारतीय वायु सेना ने सिक्किम में आपदा राहत अभियान शुरू किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала