- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!
Vladimir Putin - Sputnik भारत

LIVE UPDATES: शुरू हुई पुतिन की डायरेक्ट लाइन, नागरिकों के साथ अहम मुद्दों पर हो रही बात

सब्सक्राइब करें
आज 14 दिसंबर को रूसी राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी 'डायरेक्ट लाइन’ के दौरान वर्ष के परिणामों का सारांश देते हैं और नागरिकों के सवालों के जवाब देते हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक डायरेक्ट लाइन और प्रेस कॉन्फ्रेंस के संयुक्त प्रारूप में वर्ष के परिणामों का सारांश प्रस्तुत कर रहे हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, “14 दिसंबर को व्लादिमीर पुतिन साल के नतीजों का सारांश देंगे... और यह 'डायरेक्ट लाइन' का संयुक्त प्रारूप और राष्ट्रपति की अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी"।

पुतिन डायरेक्ट लाइन एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके दौरान रूसी राष्ट्रपति रूसियों के सवालों के जवाब देते हैं। नागरिक अपनी समस्याएं बता सकते हैं और राष्ट्रपति से अपनी रुचि की जानकारी मांग सकते हैं
ज्ञात हुआ है कि रूसी नागरिकों ने नेशनल फ्रंट कॉल सेंटर के माध्यम से 1.5 मिलियन से अधिक सवाल भेजे हैं, जो इस आयोजन के लिए व्यापक सार्वजनिक भागीदारी को उजागर करते हैं। उम्मीद है कि ये सवाल घरेलू नीतियों से लेकर अंतरराष्ट्रीय संबंधों तक रूसी जीवन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित होंगे।
रूसी पत्रकारों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विदेशी मीडिया को भी इस आयोजन में सम्मिलित हैं।
पिछली बार रूसी राष्ट्रपति की डायरेक्ट लाइन 2021 में हुई थी। कुल मिलकर रूसी नेता ने 18 बार 'डायरेक्ट लाइन' प्रारूप में भाग लिया है।
सामग्री की तालिका
पहले नई दिखाएं पहले पुरानी दिखाएं
19:08 14.12.2023
18:22 14.12.2023
17:09 14.12.2023
16:53 14.12.2023
⚡️ पुतिन ने नई विश्व व्यवस्था कर प्रश्न का उत्तर दिया

नियम-आधारित आदेश पर: ऐसे कोई 'नियम' नहीं हैं, वे हर क्षण बदलते रहते हैं

रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता पर: यह एक न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था को मजबूत करने के लिए समर्पित होगा
16:37 14.12.2023
❗️पश्चिमी देशों में कई लोगों का मानना है कि रूस सब कुछ ठीक कर रहा है - हमारे पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं जो पारंपरिक मूल्यों के लिए हमारे साथ खड़े हैं: पुतिन
16:34 14.12.2023
16:24 14.12.2023
सितंबर तक रूस के विदेशी व्यापार में रूबल की हिस्सेदारी बढ़कर 40%, युआन - 33% और डॉलर और यूरो - घटकर 24% हो गई, पुतिन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि "रूस डॉलर को नहीं छोड़ रहा है, परंतु समस्याएं हैं डॉलर और यूरो में भुगतान करने में समस्याएं आने लगीं।"

पुतिन ने रूबल विनिमय दर पर भी टिप्पणी की: मैं इस तथ्य से आगे बढ़ता हूं कि सब कुछ सामान्य हो रहा है, परंतु अब यह अस्थायी है।

16:22 14.12.2023
पुतिन: राष्ट्रीय मुद्रा को डॉलर से जोड़ने से गंभीर सामाजिक-आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं, हम डॉलर को नहीं छोड़ रहे हैं - परंतु पश्चिम ने भुगतान में समस्याएं उत्पन्न करना शुरू कर दिया है|
16:10 14.12.2023
विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में 617 हजार रूसी सैन्यकर्मी कार्यअरत हैं, अग्रिम पंक्ति की लंबाई 2 हजार किलोमीटर से भी अधिक है।
16:09 14.12.2023
रूस अमेरिका के साथ संबंध बनाने को तैयार, इसे महत्वपूर्ण और आवश्यक मानता है: पुतिन

"हम मानते हैं कि अमेरिका विश्व में एक महत्वपूर्ण और आवश्यक देश है, परंतु इसकी राजाशाही,पूर्ण राजशाही नीति उनके देश को ही परेशान करती है, हमें नहीं। क्यों? क्योंकि इसे सार्वजनिक धारणा में एक साम्राज्य की तरह व्यवहार करना होगा।"

पुतिन ने कहा, अमेरिका में आंतरिक बदलाव की आवश्यकता है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सुधार लाने के लिए वाशिंगटन को दूसरों का सम्मान करना आरंभ करना चाहिए।
15:59 14.12.2023
पुतिन ने कहा कि क्षेत्र में रूसी सेना को ड्रोनों की आपूर्ति की स्थिति में सुधार हो रहा है, ड्रोनों का औद्योगिक उत्पादन सक्रिय गति से कार्य कर रहा है, लेकिन ड्रोन विदेशों में निजी स्तर पर भी खरीदे जाते हैं।
15:54 14.12.2023
🏆 पुतिन इस पर कि क्या रूसी एथलीट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे: उन्होंने वर्षों तक प्रशिक्षण लिया, उन्हें रूसी ध्वज के बिना भी पहचान लिया जाता है।

परंतु , वे कहते हैं, अगर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्य लक्ष्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे रूसी एथलीटों को बाहर करना है, तो उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेना चाहिए।
15:47 14.12.2023
15:46 14.12.2023
ओलंपिक खेलों से इजरायली एथलीटों को निलंबित करने के आह्वान पर पुतिन ने कहा: खेल का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए, इसे लोगों को एकजुट करने के लिए निर्मित किया गया है।
15:41 14.12.2023
❗️पुतिन: गाजा के पीड़ितों की सहायता के लिए एक रूसी अस्पताल खोलने की संभावना पर मिस्र के नेता और इज़राइल के प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की गई, परंतु अभी यह असुरक्षित है।
15:39 14.12.2023
❗️ पुतिन ने घोषणा की कि इजराइल के अनुरोध पर रूस गाजा पट्टी में उपकरण और दवा की बढ़ाएगा आपूर्ति ।
15:33 14.12.2023
❗️ पुतिन ने यूक्रेन और गाजा पट्टी की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि विशेष सैन्य अभियान क्षेत्र में परिस्थति बिल्कुल भिन्न है।
15:25 14.12.2023
❗️ हमारी सीमाओं की ओर रेंगने की बेलगाम इच्छा, यूक्रेन को नाटो में सम्मिलित करना, यह सब इस त्रासदी का कारण बना। साथ ही 8 वर्षों में डोनबास में हुई खूनी घटनाएं। यह सब उन त्रासदियों का कारण बना जिनका हम अब अनुभव कर रहे हैं।
15:18 14.12.2023
▪️ यूरोपीय संघ के साथ संबंधों का सामान्यीकरण मात्र रूस पर निर्भर नहीं करता है। रूस ने यूरोपीय संघ के साथ संबंध खराब नहीं किए, वे हमें दबाना चाहते थे: पुतिन
15:16 14.12.2023
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала