ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

भारत में पाए गए सभी दुर्लभ काले बाघ ओडिशा के सिमिलिपाल रिजर्व में: केंद्रीय मंत्री

© AFP 2023 Guillaume SouvantБелый тигр стряхивает воду во время купания в зоопарке Боваль в Сент-Эньяне, Франция
Белый тигр стряхивает воду во время купания в зоопарке Боваль в Сент-Эньяне, Франция - Sputnik भारत, 1920, 21.12.2023
सब्सक्राइब करें
केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को संसद को सूचित किया कि भारत में कुल 10 "काले बाघ" हैं, जो विशेष रूप से ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में पाए जाते हैं।
"मेलेनिस्टिक बाघ" मात्र ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में दर्ज किए गए हैं, केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्य सभा को बताया।

"अखिल भारतीय बाघ आकलन अभ्यास के 2022 चक्र के अनुसार, सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में कुल 16 बाघ हैं, जिनमें से 10 में मेलानिज्म प्रदर्शित होता है," उन्होंने कहा।

इसके अतिरिक्त मंत्री ने कहा कि सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व को उसकी आनुवंशिक संरचना के कारण एक विशिष्ट संरक्षण क्लस्टर के रूप में चिन्हित किया गया है।
ज्ञात है कि सितंबर 2021 में एक साइंस जर्नल में प्रकाशित, एक अध्ययन में कहा गया है कि सिमिलिपाल टाइगर रिज़र्व में बाघ पूर्वी भारत में एक अलग आबादी बनाते हैं, उनके और अन्य बाघ आबादी के बीच बहुत सीमित जीन प्रवाह होता है।
Black tiger - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2023
ऑफबीट
दुर्लभ प्रजाति का मेलानिस्टिक बाघ ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में देखा गया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала