विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत को UN सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट नहीं मिलने को एलन मस्क ने बताया 'बेतुका'

© AP Photo / Susan WalshTesla and SpaceX CEO Elon Musk.
Tesla and SpaceX CEO Elon Musk. - Sputnik भारत, 1920, 23.01.2024
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी अरबपति और एक्स के मालिक एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रमुख संस्था, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सीट की वकालत की है।
मस्क ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गलत तरीके से विभाजन किया गया है, जिसमें दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र होने के बावजूद भारत और अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कम है।

मस्क ने कहा, पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट नहीं मिलना बेतुका है। अफ्रीका को सामूहिक रूप से भी एक स्थायी सीट मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र संस्थानों में सुधारों की वकालत करते हुए कहा था कि “संस्थानों को आज की दुनिया को प्रतिबिंबित करना चाहिए, न कि 80 साल पहले की दुनिया को।"
The United Nations Security Council (UNSC) - Sputnik भारत, 1920, 14.12.2023
विश्व
पुराने तरीकों से नए परिणामों की उम्मीद नहीं कर सकते: भारत सुरक्षा परिषद सुधार पर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала