विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मालदीव के विपक्षी दलों ने 'भारत विरोधी रुख' के लिए की मुइज्जू सरकार की आलोचना

© AP Photo / Rafiq MaqboolMaldives President Mohamed Muizzu speaks during a plenary session at the COP28 U.N. Climate Summit, Friday, Dec. 1, 2023, in Dubai, United Arab Emirates.
Maldives President Mohamed Muizzu speaks during a plenary session at the COP28 U.N. Climate Summit, Friday, Dec. 1, 2023, in Dubai, United Arab Emirates.  - Sputnik भारत, 1920, 25.01.2024
सब्सक्राइब करें
मालदीव सरकार के "भारत विरोधी रुख" पर चिंता व्यक्त करते हुए द्वीप देश के दो प्रमुख विपक्षी दलों, मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) और डेमोक्रेट्स ने भारत को अपना "सबसे पुराना सहयोगी" बताया।
दोनों विपक्षी पार्टियों ने एक बयान जारी कर मुइज्जू सरकार की विदेश नीति को देश के दीर्घकालिक विकास के लिए "बेहद हानिकारक" करार दिया।

मालदीव की विदेश नीति की दिशा के बारे में दिए गए बयान में दोनों पार्टियों ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान प्रशासन भारत विरोधी रुख अपना रहा है। किसी भी विकास भागीदार और विशेष रूप से देश के सबसे पुराने सहयोगी को अलग करना देश के दीर्घकालिक विकास के लिए बेहद हानिकारक होगा।"

इसके अलावा उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, “देश की सरकारों को लगातार मालदीव के लोगों के लाभ के लिए सभी विकास भागीदारों के साथ काम करने में सक्षम होना चाहिए, जैसा कि मालदीव पारंपरिक रूप से करता आया है। हिंद महासागर में स्थिरता और सुरक्षा मालदीव की स्थिरता और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।”
गौरतलब है कि पिछले महीने मालदीव के तीन उपमंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट करने के बाद दोनों देशों के बीच विवाद गहरा गया।
इसके बाद भारतीय पर्यटकों द्वारा बहिष्कार का आह्वान किया गया, जिनकी संख्या सबसे अधिक थी, जिसके बाद रूस का स्थान था। हालांकि राष्ट्रपति मुइज्जू ने तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुइज्जू ने भारत को 15 मार्च तक अपने सैन्य कर्मियों को वापस भारत बुला लेने के लिए भी कहा है। नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत द्वारा प्रदान किए गए डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टरों को संचालित करने में मदद के लिए मालदीव में 88 भारतीय सैन्य कर्मी तैनात हैं।
India's foreign minister Subrahmanyam Jaishankar speaks during a press conference, after a meeting with his Panamanian counterpart Janaina Tewaney at the Bolivar palace in Panama City, Monday, April 24, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 15.01.2024
राजनीति
मालदीव से सैनिकों की वापसी की समय सीमा पर भारत ने कहा 'इसकी गारंटी नहीं दे सकते'
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала