- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

वैश्विक वैज्ञानिकों के मध्य सहयोग को प्रगाढ़ करेगी अंटार्कटिका में निर्मित रूसी नवीन शोध शाला: पुतिन

© AP Photo / Chris LarsenThe frigid Antarctic region is an expanse of white ice and blue waters, as pictured in March, 2017, at the U.S. research facility McMurdo Station.
The frigid Antarctic region is an expanse of white ice and blue waters, as pictured in March, 2017, at the U.S. research facility McMurdo Station. - Sputnik भारत, 1920, 28.01.2024
सब्सक्राइब करें
रूस और बेलारूस के नेताओं व्लादिमीर पुतिन और अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अंटार्कटिका में “वोस्तोक” स्टेशन के नए शीतकालीन परिसर के कमीशनिंग समारोह में वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया।
रूसी अंटार्कटिक स्टेशन "वोस्तोक" विश्व के कई देशों के शोधकर्ताओं के शोधकार्य के लिए खुला मंच बन जाएगा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो लिंक के माध्यम से परिसर का उद्घाटन करते हुए बताया।

"नया स्टेशन विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों के मध्य सहकारिता को मजबूत करेगा और प्रकृति और पर्यावरण के अध्ययन में गंभीर समस्याओं का समाधान करने के लिए एक खुला मंच बन जाएगा," रूसी संघ के नेता ने कहा।

नए शीतकालीन परिसर के परीक्षण संचालन के समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि रूसी अनुसंधान स्टेशन "वोस्तोक" अंटार्कटिका के सबसे आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित स्टेशनों में से एक है।
अभी अंटार्कटिका में रूस का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है, वहाँ दस स्टेशन रूस के हैं, जिन में से पाँच साल भर चलने वाले हैं और पाँच मौसमी हैं। अधिकांश स्टेशन तट पर स्थित हैं। "वोस्तोक" महाद्वीप के केंद्र में स्थित और पृथ्वी के दक्षिणी भू-चुंबकीय ध्रुव के पास स्थित एकमात्र स्टेशन है।
President of Russia Vladimir Putin sends New Year address to the nation on New Year’s eve. Archive photo. - Sputnik भारत, 1920, 26.01.2024
भारत-रूस संबंध
पुतिन ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала