भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस बना भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार, रिकॉर्ड 65 अरब डॉलर का व्यापार

© Sputnik / Vitaly Ankov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian and Indian flags
Russian and Indian flags - Sputnik भारत, 1920, 20.02.2024
सब्सक्राइब करें
भारत और रूस के बीच 2023 में व्यापार कारोबार 1.8 गुना बढ़कर रिकॉर्ड 65 बिलियन डॉलर की ऊंचाई पर पहुँच गया, परिणामस्वरूप, मास्को नई दिल्ली का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है, भारतीय सांख्यिकी सेवा के आंकड़ों के आधार पर Sputnik ने गणना की।
पिछले साल के अंत में, भारत में रूसी उत्पादों का आयात 1.8 गुना बढ़कर 60.1 अरब डॉलर हो गया। रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा माल आपूर्तिकर्ता था, वहीं 100 अरब डॉलर की आपूर्ति के साथ सिर्फ चीन रूस से आगे है।

वहीं भारतीय वस्तुओं का निर्यात 1.4 गुना बढ़कर 4 अरब डॉलर हो गया। परिणामस्वरूप, भारत और रूस के बीच व्यापार एक साल पहले के 37 अरब डॉलर से बढ़कर 65 अरब डॉलर हो गया और रूस ने सऊदी अरब को पछाड़कर भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में चौथा स्थान हासिल कर लिया है।

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका पिछले वर्ष भारत का मुख्य व्यापारिक भागीदार बना रहा, हालांकि वर्ष के अंत में दोनों देशों के बीच व्यापार की मात्रा 9% घटकर 119 बिलियन डॉलर रह गई। इसके बाद चीन के साथ व्यापार की मात्रा 2% की गिरावट के साथ 116 बिलियन डॉलर और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार की मात्रा 7% की कमी के साथ 78 बिलियन डॉलर हैं।
भारत के शीर्ष पांच व्यापारिक भागीदार में सऊदी अरब भी शामिल है, जिसका भारत के साथ व्यापार कारोबार साल भर में 17% गिरकर 44 अरब डॉलर हो गया।
Bananas are displayed at the Fresh Start Food Hub & Market, Thursday, June 15, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 19.02.2024
भारत-रूस संबंध
भारत से रूस को केले का निर्यात जारी: वाणिज्य मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала