- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

अमेरिका की रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को बाधित करने की योजना: रूसी विदेशी खुफिया सेवा

© AFP 2023 STEFANI REYNOLDSThe US Capitol in Washington, DC, on May 31, 2023.
The US Capitol in Washington, DC, on May 31, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 11.03.2024
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन रूस में राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को कम करने का इरादा रखता है। रूसी विदेशी खुफिया सेवा (SVR) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एसवीआर ने एक बयान में कहा, "बाइडन प्रशासन का उद्देश्य रूस के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के प्रतिशत को कम करना है। वाशिंगटन का मानना है कि अपील और साइबर हमलों के माध्यम से वे मतदान में कमी ला सकते हैं। मतदान में कमी पश्चिमी देशों को चुनाव के परिणामों पर सवाल उठाने का अवसर देगी।"
एसवीआर ने कहा कि वाशिंगटन की शह पर रूस में विपक्षी वेबसाइटें लोगों में राष्ट्रपति चुनाव को नजरअंदाज करने के संदेश भेज रही हैं।

बयान में कहा गया, "वाशिंगटन की शह पर रूसी विपक्ष द्वारा इंटरनेट संसाधनों के माध्यम से रूसी नागरिकों से चुनावों को नज़रअंदाज़ करने के लिए कॉल फैलाई जा रही हैं।"

रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरेशन काउंसिल द्वारा निर्धारित तिथि 17 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति चुनाव आयोजित होंगे। मतदान 15, 16 और 17 मार्च को होगा। इसमें चार उम्मीदवार लड़ेंगे जिनमें लियोनिद स्लटस्की, निकोलाई खारितोनोव, व्लादिस्लाव दावानकोव और व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं।
A banner advertising presidential election - Sputnik भारत, 1920, 11.03.2024
रूस की खबरें
रूसी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान 71% तक पहुंच सकता है: जनमत सर्वेक्षण
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала