- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश भर में मतदान शुरू

© Sputnik / Evgeny BiyatovRussia is scheduled to hold its 2024 presidential election on March 15-17.
Russia is scheduled to hold its 2024 presidential election on March 15-17. - Sputnik भारत, 1920, 15.03.2024
सब्सक्राइब करें
रूस में 94,000 से अधिक मतदान केंद्र सुबह 8 बजे (स्थानीय समय) से रात 8 बजे (स्थानीय समय) तक खुले रहेंगे। विदेश के कई क्षेत्रों को छोड़कर, मतदान औपचारिक रूप से 17 मार्च को रात 9 बजे (स्थानीय समय) समाप्त हो जाएगा जब कलिनिनग्राद में मतदान केंद्र बंद हो जाएंगे।
रूस में शुक्रवार को तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया, सबसे पहले मतदान केंद्र देश के सबसे पूर्वी क्षेत्रों, चुकोटका और कामचटका में स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे खुले।
रूसी राजधानी मास्को में भी मतदान शुरू हुआ, इस शहर के चुनाव आयोग के अनुसार, मास्को में रहने वाले 40 हजार से अधिक लोग राष्ट्रपति चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से मतदान कर चुके हैं।

कामचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव वोट डालने वाले पहले क्षेत्रीय प्रमुख बने। देश में हो रहे चुनाव अगले छह वर्षों के लिए राष्ट्रपति चुनने के लिए किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डोनबास और नोवोरोसिया के लोग पहली बार रूसी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं।

इन चुनावों में शीर्ष राज्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार व्लादिस्लाव दावानकोव, व्लादिमीर पुतिन, लियोनिद स्लटस्की और निकोलाई खारितोनोव हैं। देश की न्यू पीपुल्स पार्टी ने व्लादिस्लाव दावानकोव को नामित किया है, पुतिन स्व-नामित उम्मीदवार हैं। रूस की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से लियोनिद स्लटस्की और रूस की कम्युनिस्ट पार्टी से निकोलाई खारितोनोव भी मैदान में हैं।
यह पहली बार है कि रूस में राष्ट्रपति चुनाव तीन दिनों में कराए जाएंगे। रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग की अध्यक्ष एला पामफिलोवा के अनुसार, लोगों को यह प्रारूप पसंद आया है क्योंकि इससे उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का अधिक अवसर मिलता है।
Russian President Vladimir Putin gestures while speaking during an interview with Rossiya Segodnya International Media Group Director General Dmitry Kiselev, back to a camera, in Moscow, Russia, Tuesday, March 12, 2024.  - Sputnik भारत, 1920, 14.03.2024
रूस की खबरें
रूस के पास भविष्य के बारे में अपना दृष्टिकोण है, रास्ते से न भटकना बेहद महत्वपूर्ण: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала