मास्को में 100% मतपत्रों के संसाधित होने के बाद पुतिन ने 85.13% वोट जीते
मास्को में 100% मतपत्रों के संसाधित होने के बाद पुतिन ने 85.13% वोट जीते
Sputnik भारत
रूसी नागरिक 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 से 17 मार्च तक मतदान करेंगे। रूस में मौजूद पात्र मतदाताओं की संख्या 112.3 मिलियन लोग है, और लगभग 1.9 मिलियन पात्र मतदाता विश्व के अन्य देशों में रहते हैं।
रूस में चुनाव, रूस में राष्ट्रपति चुनाव, रूस में मतदान शुरू, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस में तीन दिन में चुनाव, रूस में होगा तीन दिन तक मतदान
रूस में चुनाव, रूस में राष्ट्रपति चुनाव, रूस में मतदान शुरू, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस में तीन दिन में चुनाव, रूस में होगा तीन दिन तक मतदान
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन 2024 के चुनाव में बहुमत मत प्राप्त करके अपने पद पर बने रहेंगे। उनके लिए वोटों की संख्या 57.1 मिलियन से अधिक हो गई।
रूस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन 2024 के चुनाव में बहुमत मत प्राप्त करके अपने पद पर बने रहेंगे। उनके लिए वोटों की संख्या 57.1 मिलियन से अधिक हो गई।
रूस में रविवार को रात 9 बजे राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। अखिल रूसी सामाजिक सर्वेक्षण केंद्र 'वत्सिओम' द्वारा प्रकाशित पूर्वानुमान (एग्जिट पोल) के अनुसार, वर्तमान राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन 87 प्रतिशत वोटों से जीत रहे हैं।
अब तक 81,10 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि पूतिन को 87,17 प्रतिशत वोट मिले हैं, जो पूर्वानुमानों की पुष्टि करते हैं। रूस की कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार निकअलाय ख़रितोनफ़ 4,22 प्रतिशत मत प्राप्त करके दूसरे नम्बर पर चल रहे हैं। तीसरे स्थान पर हैं, नए लोग नामक पार्टी के उम्मीदवार व्लदिस्लाफ़ दवनकोफ़, जिन्हें अभी तक 4,04 प्रतिशत वोट मिले हैं। रूसी उदारवादी लोकतांत्रिक पार्टी के नेता लिअनीद स्लूत्स्की को सिर्फ़ 3,16 प्रतिशत मत ही मिले हैं।
चुनाव आयोग की प्रमुख एल्ला पमफ़ीलवा ने बताया कि देश के क़रीब 73,33 प्रतिशत लोगों ने मतदान में भाग लिया । यह संख्या पिछले चुनाव में हुए मतदान से ज़्यादा है।
चुनाव के अंतिम परिणाम चुनाव आयोग को 28 मार्च तक घोषित करने हैं।
चुनाव के बाद आगे…
इस चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार आगामी 7 मई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। फिर 8 मई को संसद के निचले सदन राजकीय दूमा में प्रधानमंत्री की नियुक्ति की सवाल पर विचार किया जाएगा। संविधान के अनुसार, नए राष्ट्रपति आगामी 6 वर्ष तक अपने पद पर बने रहेंगे। पिछली बार पूतिन ने 7 मई 2018 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
प्रधानमंत्री की नियुक्ति होने के बाद प्रधानमंत्री संसद के सामने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नाम प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रपति संसद के ऊपरी सदन संघीय परिषद के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद निचले सदन के सामने रूसी सुरक्षा बलों और गुप्तचर संगठनों, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के प्रमुख बनाए जाने वाले अधिकारियों के नाम पेश करेंगे।
सामग्री की तालिका
पहले नई दिखाएं पहले पुरानी दिखाएं
03:37 18.03.2024
02:23 18.03.2024
02:10 18.03.2024
01:24 18.03.2024
01:09 18.03.2024
00:44 18.03.2024
❗️ 40% मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। पुतिन को 87.34% मिले हैं। दूसरे नंबर पर ख़रितोनफ़ (4.11%) हैं।
00:14 18.03.2024
00:03 18.03.2024
23:35 17.03.2024
23:20 17.03.2024
23:15 17.03.2024
23:10 17.03.2024
19:53 17.03.2024
19:32 17.03.2024
18:41 17.03.2024
रूसी राष्ट्रपति चुनाव में देश भर में 70% से अधिक मतदान हुआ है, केन्द्रीय चुनाव आयोग ने बताया।
रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग की प्रमुख एला पैम्फिलोवा के प्रमुख वक्तव्य:
06:45 (जीएमटी) तक, रूसी राष्ट्रपति चुनाव में देश भर में 61.37% मतदान हुआ, जिसमें दूरस्थ मतदान भी शामिल है।
रूसी संघ में राष्ट्रपति चुनावों के दौरान 129 देशों के 1115अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक कार्य कर रहे हैं।
पिछले दिन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 12,600 खतरनाक हिट दर्ज किए गए और चार DDoS साइबर आक्रमणों को अवरुद्ध किया गया।
"हम यह सूचना युद्ध भी जीतेंगे" - चुनाव आयोग के संसाधनों पर साइबर आक्रमणों के संदर्भ में एला पैम्फिलोवा ने कहा।
12:24 17.03.2024
केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, रूसी संघ में राष्ट्रपति चुनावों में मतदान प्रतिशत 9.28 मास्को समय तक 60% हुआ है।
न्यूज़ फ़ीड
0
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।