- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

पुतिन को लोगों का समर्थन मिलने का कारण धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ा है: विशेषज्ञ

© Sputnik / POOL / मीडियाबैंक पर जाएंRussia's incumbent President Vladimir Putin meets co-chairmen of his election headquarters in Moscow. March 18, 2024.
Russia's incumbent President Vladimir Putin meets co-chairmen of his election headquarters in Moscow. March 18, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 18.03.2024
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन 2024 के चुनाव में बहुमत मत प्राप्त करके अपने पद पर बने रहेंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, पूतिन 87 प्रतिशत वोटों से जीत रहे हैं।
चीनी विशेषज्ञ वेई शिनमिन के “पुतिन को लोगों का गर्मजोशी से समर्थन क्यों मिलता है?” लेख के अनुसार पिछले 20 वर्षों से रूस के लोग का व्लादिमीर पुतिन को वोट देते रहने के लिए कारण, देश के निवासियों के धर्म, संस्कृति, पालन-पोषण और राष्ट्रीय पहचान से संबंधित है। लोगों के मुताबिक पुतिन रूसी आबादी के बहुमत के बीच एक मजबूत नेता के विचार से मेल खाते हैं इसलिए उन्हें रूसी लोगों का लगातार समर्थन मिलता रहता है।

उन्होंने कहा, "लोगों द्वारा कई वर्षों से पुतिन को इतने उत्साह से वोट देने का कारण रूसियों के धर्म, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ा है।"

वेई शिनमिन के लेख में बताया गया कि पहली वजह धर्म है। रूस की पारंपरिक ईसाई आबादी के लिए पुतिन उनमें से एक हैं, ईस्टर और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों के दौरान वे रूसी चर्च के सबसे बड़े धार्मिक पिता किरिल के साथ खड़े होते हैं।

चीनी विशेषज्ञ ने संस्कृति को दूसरा कारण बताते हुए कहा, “रूसी संस्कृति का सार देशभक्ति की अग्रणी भूमिका के साथ मजबूत और राष्ट्रीय एकता का सम्मान है। पूरे रूस के इतिहास में रूसी लोगों का आदर्श वीरता रहा है, इसलिए मजबूत नेताओं के प्रति सहानुभूति है और एक शक्तिशाली राज्य प्रमुख की आवश्यकता भी है। लोगों की नज़र में पुतिन निश्चित रूप से एक मजबूत नेता हैं।“

विशेषज्ञ के अनुसार तीसरा कारक शिक्षा और विशेष रूप से देशभक्ति है। वेई शिनमिन ने कहा कि रूसी परिवारों में देशभक्ति का पालन-पोषण आम और व्यापक है। यह राष्ट्र की एकजुट और केंद्रित शक्ति है, जिसका मुख्य विषय राष्ट्रीय पुनरुत्थान है।
Vladimir Putin addresses journalists at his campaign headquarters. March 17, 2024 - Sputnik भारत, 1920, 18.03.2024
रूस की खबरें
'साथियों के साथ रहकर खुश', पुतिन ने चुनाव अभियान स्वयंसेवकों को दिया धन्यवाद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала