विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के अधिकारियों ने FTA वार्ता शुरू करने पर की चर्चा

© Sputnik / Tabyldy KadyrbekovNational flags of the Eurasian Economic Union Countries
National flags of the Eurasian Economic Union Countries  - Sputnik भारत, 1920, 03.04.2024
सब्सक्राइब करें
इस तरह के समझौतों में आम तौर पर भाग लेने वाले देशों के बीच व्यापारिक वस्तुओं पर सीमा शुल्क में पारस्परिक उन्मूलन या पर्याप्त कमी शामिल होती है। ये समझौते EEU सदस्य देशों के भीतर मुक्त व्यापार समझौते भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए अधिक बाज़ार पहुंच प्रदान करते हैं।
भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (EEU) के प्रतिनिधियों के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक बातचीत शुरू करने के लिए पिछले महीने व्यापक वार्ता की।
एक आधिकारिक बयान के हवाले से मीडिया ने बताया कि इस वार्ता का उद्देश्य दोनों संस्थाओं के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाना है। इसके अलावा प्रस्तावित समझौते के संबंध में दो व्यवहार्यता अध्ययन पहले ही हो चुके हैं। ऐसे FTA में दो या दो से अधिक व्यापारिक भागीदार या तो उनके बीच व्यापार किए जाने वाले सामानों की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क हटा देते हैं या काफी कटौती कर देते हैं।
EEU के पांच सदस्य आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और रूस हैं। इस ब्लॉक में रूस वित्तीय वर्ष 2023 में 49.4 बिलियन अमरीकी डालर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार रहा।
2022-23 में रूस को भारत का निर्यात 3.14 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि कच्चे तेल के आयात में वृद्धि के कारण आयात 46.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार क्रमशः 134.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर, 111.81 मिलियन अमेरिकी डॉलर, 641.62 मिलियन अमेरिकी डॉलर और 56.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।
The tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 27.02.2024
Sputnik मान्यता
रूसी तेल व्यापार पर अमेरिकी प्रतिबंध भारत की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала