राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत ने समय सीमा से पहले अपने 51 सैनिक मालदीव से वापस बुलाए

© AFP 2023 ISHARA S. KODIKARAMaldives' President Mohamed Muizzu looks on after reading the oath during his inauguration ceremony in Male on November 17, 2023. President Mohamed Muizzu of the Maldives vowed on November 17 to expel Indian troops deployed in the strategically located archipelago, in his first speech to the nation after being sworn into power.
Maldives' President Mohamed Muizzu looks on after reading the oath during his inauguration ceremony in Male on November 17, 2023. President Mohamed Muizzu of the Maldives vowed on November 17 to expel Indian troops deployed in the strategically located archipelago, in his first speech to the nation after being sworn into power. - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2024
सब्सक्राइब करें
मालदीव ने कहा है कि भारत ने शुक्रवार यानी 10 मई की समय सीमा से पहले द्वीप देश में तैनात अपने आधे से अधिक सैनिकों को वापस ले लिया है।
पिछले साल चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चुनावी जीत काफी हद तक द्वीप देश में भारत के राजनीतिक दबदबे को कम करने की प्रतिज्ञा पर निर्भर थी। सत्ता में आने के बाद उन्होंने राष्ट्र की समुद्री सीमा पर गश्त करने के लिए तैनात 89 भारतीय सैनिकों को वापस भेजने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुइज्जू की प्रवक्ता हीना वलीद ने सोमवार रात को कहा, "अब तक दो सैन्य प्लेटफार्मों पर तैनात 51 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है। देश में तैनात सभी भारतीय सैन्य कर्मियों को 10 मई तक मालदीव से वापस ले लिया जाएगा।"

राष्ट्रपति के रूप में मुइज्जू अपनी पहली राजकीय यात्रा पर चीन गए थे, जिससे मालदीव के नए नेताओं के लिए भारत पहला विदेशी पड़ाव होने की परंपरा टूट गई।
इसी कड़ी में उन्होंने भारत को दरकिनार करते हुए द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग के साथ कई समझौते किए हैं।
गौरतलब है कि मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद से मालदीव और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। हालांकि मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर आधिकारिक वार्ता के लिए बुधवार को नई दिल्ली आने वाले हैं।
A worker carries national flags of Maldives, ahead of the inauguration of the country's incoming President Mohamed Muizzu in Male on November 14, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 19.04.2024
विश्व
2024 की पहली तिमाही में मालदीव जाने वाले भारतीयों की संख्या में 38 प्रतिशत की गिरावट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала