यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी सशस्त्र बलों में ज़ेलेंस्की की लोकप्रियता 20% से अधिक नहीं है: रूस की विदेशी खुफिया सेवा

© AP Photo / Kostiantyn LiberovA Ukrainian soldier helps a wounded fellow. File photo
A Ukrainian soldier helps a wounded fellow. File photo - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2024
सब्सक्राइब करें
पश्चिमी देशों के अधिकारी यूक्रेनी नेतृत्व के लिए जनता के समर्थन के स्तर में आई गिरावट से चिंतित हैं और लगातार ज़ेलेंस्की को सलाह दे रहे हैं कि वे देश की जनता के साथ कार्य करने में अपनी पकड़ ढीली न करें और भय का वातावरण बनाना जारी रखें, रूसी विदेशी खुफिया सेवा की प्रेस सेवा ने बताया।
यूक्रेन के सशस्त्र बलों में वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की की लोकप्रियता 20% से अधिक नहीं है, रूसी विदेशी खुफिया सेवा (SVR) की प्रेस सेवा ने बताया।

"वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की के लिए समर्थन का स्तर 17 प्रतिशत तक गिर गया है और इसमें गिरावट जारी है। 70 प्रतिशत से अधिक नागरिक सभी यूक्रेनी मीडिया पर भरोसा नहीं करते, लगभग 90 प्रतिशत देश छोड़ना चाहते हैं। सेना में हालात बेहतर नहीं हैं। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सैन्य कर्मियों के बीच भी, जो लगातार वैचारिक शिक्षा के अधीन हैं, ज़ेलेंस्की की लोकप्रियता 20 प्रतिशत से अधिक नहीं है," रिपोर्ट में कहा गया।

वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की को अपने पद की दुर्बलता अनुभव हो रही है, वह "अविश्वसनीय" लोगों से छुटकारा पाने का प्रयास कर रहे हैं, यूक्रेन में सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है, रूसी विदेशी खुफिया सेवा की प्रेस सेवा ने सोमवार को बताया।

"सेना में बड़े स्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। सरकार, यूक्रेनी सुरक्षा सेवा के नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद में परिवर्तन किया जा रहा है। अपने जीवन के लिए भय से ग्रस्त होकर ज़ेलेंस्की ने एक व्यापक मीडिया अभियान आरंभ किया, जिसमें यूक्रेन की राज्य सुरक्षा सेवा के नेतृत्व द्वारा राज्य के प्रमुख की हत्या को तथाकथित दूरगामी षड़यंत्र स्वरूप उजागर किया गया," बयान में कहा गया।

जून 2023 में, यूक्रेन ने रूस के विरुद्ध प्रतिउत्तरी कार्यवाही का प्रयास किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन महीने बाद घोषणा की कि कीव का प्रयास विफल हो गया है और यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है।
A Pantsir-S air defense missile system shoots during the Kavkaz 2020 military drills at the Ashuluk training range, in Astrakhan region, Russia - Sputnik भारत, 1920, 17.05.2024
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा बलों ने रात भर में 100 से अधिक ड्रोनों को मार गिराया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала