भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस की भारत और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की योजना

© Photo : Telegram/@RusEmbIndiaRussia Sets Sight on Opening Direct Flights Between India and St. Petersburg to boost tourism
Russia Sets Sight on Opening Direct Flights Between India and St. Petersburg to boost tourism - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2024
सब्सक्राइब करें
द्विपक्षीय और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रूस के सेंट पीटर्सबर्ग और भारत के बीच सीधी उड़ानें चालू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
मुंबई स्थित रूसी हाउस की निदेशक डॉ. एलेना रेमिजोवा ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) में अपने संबोधन में कहा कि रूस निकट भविष्य में भारत और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच सीधा हवाई यातायात शुरू करने पर काम कर रहा है।
डॉ. रेमिजोवा ने ज़ोर देकर कहा कि भारत और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच सीधी उड़ानें शुरू होने से न केवल यात्रा और व्यापार में सुविधा होगी, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच लोगों का लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा।

मुंबई स्थित रूसी हाउस की निदेशक ने आगे कहा, "पर्यटन के क्षेत्र में भारत और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच सीधा हवाई यातायात शुरू करने के मामले को आगे बढ़ाया गया, इससे दोनों दशों में पर्यटकों का प्रवाह बढ़ेगा।"

डॉ. रेमिजोवा ने यह भी कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को देखने में भारतीय पर्यटकों की बढ़ती रुचि ने सीधी उड़ानों की शुरुआत को जरूरी बना दिया है।

उन्होंने कहा, "चूंकि भारत रूस के साथ वीज़ा-मुक्त प्रवेश पर नए समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में तीसरा देश होगा, इसलिए रूसी होटलों को भारत-अनुकूल कार्यक्रमों का विस्तार और क्रियान्वयन करने की जरूरत है, जिससे भारतीय पर्यटक उनकी आवश्यकतानुसार सेवाएं प्राप्त कर सकें।"

A participant at the SPIEF 2024 - Sputnik भारत, 1920, 06.06.2024
रूस की खबरें
अधिकांश रूसी कंपनियों के ब्रिक्स देशों में भागीदार: SPIEF में प्रस्तुति
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала