राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

ब्रिक्स देश वैश्विक अर्थव्यवस्था के इंजन हैं: रूसी विदेश मंत्री लवरोव

© SputnikRussian Foreign Minister Sergey Lavrov at a press conference following the BRICS Foreign Ministers' meeting
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov at a press conference following the BRICS Foreign Ministers' meeting - Sputnik भारत, 1920, 11.06.2024
सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दूसरे दिन के हिस्से के रूप में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। रूस के निज़नी नोवगोरोड शहर में दो दिवसीय कार्यक्रम अक्टूबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित किया गया है।
मंगलवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स सदस्य देश वैश्विक अर्थव्यवस्था के इंजन हैं।

लवरोव ने कहा, "हमने एक नई विश्व व्यवस्था को आकार देने में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया, जहां स्वतंत्र देशों की समानता महत्वपूर्ण होगी। हमारा एक साझा विचार है कि ब्रिक्स को इन प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"

लवरोव ने आगे कहा कि सभी प्रतिनिधिमंडलों ने वैश्विक दक्षिण के हितों को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की वैश्विक प्रणाली में सुधार के पक्ष में बात की।
रूसी विदेश मंत्री ने इस पर भी जोर दिया कि अमेरिका और दुसरे पश्चिमी देश अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय ढांचे को कमजोर कर रहे हैं। वे डॉलर केंद्रित व्यवस्था में हेरफेर करके नव-औपनिवेशिक और बेईमान रणनीति अपनाते हैं।

"बहुध्रुवीयता एक ऐतिहासिक प्रक्रिया है जिसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी वर्चस्व बनाए रखने के लिए किसी भी तरह से इसे धीमा करने की कोशिश कर रहे हैं," लवरोव ने दावा किया।

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद रूसी विदेश मंत्री ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने गाज़ा पट्टी की दुखद स्थिति पर विशेष ध्यान दिया।

लवरोव ने कहा, "यह पश्चिम ही है जो विभिन्न गुट बनाकर दुनिया को बांटने की कोशिश कर रहा है… ग्लोबल साउथ के देश अब पश्चिम के दोहरे मानदंडों और उसकी सनक पर निर्भर नहीं रहना चाहते।"

रूसी विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि रूस खुद को पश्चिम से अलग नहीं कर रहा है। दोनों देशों के पास अभी भी संयुक्त राष्ट्र में संवाद करने का अवसर है। लेकिन वहां भी अमेरिका और सामूहिक पश्चिम बातचीत को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

लवरोव ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पश्चिम जल्द ही आधिपत्य की निरर्थकता को समझेगा और समान शर्तों पर संवाद बनाना शुरू करेगा। तब दुनिया के बहुसंख्यक देश उससे संवाद के लिए तैयार होंगे।"

यूक्रेन में संकट के संबंध में विदेश मंत्री ने कहा कि वार्ता के लिए कीव शासन को कानूनी क्षेत्र में वापस लाना आवश्यक है। लेकिन पश्चिम सीधे तौर पर यूक्रेनी नाजी और रूस विरोधी शासन का समर्थन करता है।

हम अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की प्रणाली में गहन परिवर्तन देख रहे हैं: लवरोव

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत में रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव द्वारा दिए गए मुख्य बयान:
हम अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की प्रणाली में एक गहन परिवर्तन देख रहे हैं।
यह नई प्रणाली प्रत्येक राष्ट्र को अपना भाग्य स्वयं निर्धारित करने की अनुमति देगी।
एकजुट होकर ही हम भविष्य के लिए अपने साझे दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकते हैं।
हम ऐसे प्रारूपों की बात कर रहे हैं जिनमें सहयोग के समान सिद्धांतों का वास्तव में पालन किया जाता है, यह प्रारूप न केवल ब्रिक्स में बल्कि कई अन्य संगठनों और संघों में भी मौजूद है।
बता दें कि सोमवार को अपने शुरुआती भाषण में, विदेश मंत्री लवरोव ने इस बात पर जोर दिया कि ब्रिक्स परिवर्तन के लिए शक्तिशाली ताकतों द्वारा निर्देशित है, जो समूह के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और विश्व मंच पर बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।
जब रूस ने जनवरी 2024 में ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली थी, तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की थी कि इस कार्यकाल के दौरान ब्रिक्स समूह, अर्थव्यवस्था और संस्कृति से संबंधित मामलों के अलावा राजनीति और सुरक्षा पर चर्चा को प्राथमिकता देगा।
10th BRICS summit in Johannesburg, South Africa - Sputnik भारत, 1920, 11.06.2024
व्यापार और अर्थव्यवस्था
डी-डॉलरीकरण: ब्रिक्स देशों ने आपसी व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ाने का किया आह्वान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала