यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस की सेना के साथ झड़प में यूक्रेन के 650 सैनिक नष्ट

© Sputnik / Alexey Maishev / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman shoots a machine gun
A Russian serviceman shoots a machine gun - Sputnik भारत, 1920, 17.07.2024
सब्सक्राइब करें
यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में रूसी बैटलग्रुप ज़ापद के साथ भिड़ंत में 650 सैनिकों को खो दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यूक्रेन को रूसी सेना के बैटलग्रुप यूग के साथ लड़ाई में 610 सैनिकों के साथ-साथ बैटलग्रुप त्सेंट्र के साथ संघर्ष में 325 अन्य सैनिकों का नुकसान हुआ।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, "दुश्मन को 650 सैनिक, एक अमेरिकी निर्मित M113 बख्तरबंद कार्मिक वाहक और बारह लड़ाकू वाहनों की क्षति हुई।"

बता दें कि रूसी बैटलग्रुप सेवेर ने एक यूक्रेनी जवाबी हमले को विफल करके कीव को 170 सैनिकों का नुकसान पहुंचाया।

रूस-यूक्रेन के बीच 95 कैदियों की अदला-बदली

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 95 रूसी सैन्यकर्मी यूक्रेनी कैद से वापस आ गए, जबकि बदले में 95 यूक्रेनी कैदियों को यूक्रेनी सशस्त्र बलों को दिए गए।
रूसी वायु बलों के सैन्य परिवहन विमान द्वारा रिहा किए गए सैन्य कर्मियों को रूसी रक्षा मंत्रालय के चिकित्सा संस्थानों में उपचार और पुनर्वास के लिए मास्को पहुंचाया जाएगा। सब रिहा किए गए लोगों को आवश्यक चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जा रहा है।
मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात ने रूसी सैन्य कर्मियों की कैद से वापसी के दौरान मानवीय प्रकृति की मध्यस्थता प्रदान की।
रूसी लोकपाल तातियाना मोस्काल्कोवा ने कहा कि कैदियों की अदला-बदली के मुद्दे पर यूक्रेन के साथ बातचीत असहजता से चल रही है।
Russian S-300 air defense system in combat action - Sputnik भारत, 1920, 17.07.2024
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा बलों ने बेलगोरोड, वोरोनिश, ब्र्यांस्क में 5 यूक्रेनी UAV मार गिराए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала