- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी ऊर्जा सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय फोरम का आयोजन 26-28 सितंबर को मास्को में

© Photo : ROSCONGRESSRussian Energy Week 2023
Russian Energy Week 2023 - Sputnik भारत, 1920, 17.09.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी ऊर्जा सप्ताह (REW) अंतर्राष्ट्रीय फोरम 2024 26 से 28 सितंबर को मास्को में आयोजित किया जाएगा। इस फोरम का मुख्य विषय 'बहुध्रुवीय दुनिया में ऊर्जा सहयोग' है।
इस कार्यक्रम में ‘अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा: विकास के लिए सहयोग’ स्तंभ में रूस और अफ्रीका के मध्य ऊर्जा सहयोग पर एक सत्र, ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक, ब्रिक्स ऊर्जा अनुसंधान मंच की वार्षिक बैठक, साथ ही उद्योग में वैश्विक रुझानों पर चर्चा होगी।
REW में लगभग 30 विषयगत सत्र और व्यावसायिक संवाद होंगे, जिन्हें विषयगत स्तंभों में विभाजित किया गया है।रूसी संघ के उप प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि REW 2024 फोरम में प्रतिभागी बढ़ती मांग के बीच पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के साथ काम की दक्षता बढ़ाने के तरीकों की जांच करेंगे।

अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा, "इसमें ऊर्जा उत्पादन और प्रसंस्करण के सभी पहलुओं के विकास के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के साथ साथ कम कार्बन ऊर्जा की क्षमताओं पर भी चर्चा करेंगे। रूसी ईंधन और ऊर्जा उद्योग वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।"

फोरम के उद्घाटन के दिन ‘ऊर्जा संवाद का क्षेत्र’ वैज्ञानिक और व्यावहारिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जबकि मुख्य कार्यक्रम 26-27 सितंबर को होंगे। रूसी ऊर्जा सप्ताह का समापन पारंपरिक युवा दिवस के साथ होगा।
इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट अनुसंधान, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जो पृथ्वी पर ऊर्जा स्रोतों की दक्षता और पर्यावरणीय सुरक्षा को बढ़ाने में सहायता करने के लिए दिया जाता है।
Президент РФ Владимир Путин на пленарной сессии Восточного экономического форума - Sputnik भारत, 1920, 05.09.2024
रूस की खबरें
पुतिन ने अन्य देशों को सुदूर पूर्व में परिवहन मार्गों को विकसित करने के लिए आमंत्रित किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала